इंटरनेट डेस्क। साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच इस समय पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही हैं। वनडे सीरीज का पहला मैच 19 जनवरी को एलिजाबेथ में खेला गया। पहले वनडे मैच में पाकिस्तान की टीम ने साउथ अफ्रीका को 5 विकेट से हराने में कामयाबी हासिल की। इसी के साथ पाकिस्तान टीम वनडे सीरीज में 1—0 से आगे हो गई है। वनडे सीरीज से पहले दोनों टीमों में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई। जिसमें साउथ अफ्रीका की टीम ने पाक का क्लीन स्वीप किया था।
विराट के बारे में ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान ने कही ये चौंकाने वाली शानदार बात
इसी बीच आपको बता दें कि पांच वनडे मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका के तूफानी ओपनर बल्लेबाज हाशिम अमला अपने पुराने अंदाज में नजर आए। अमला ने पहले वनडे मैच में अपने वनडे करियर का 27वां शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। अमला ने पाकिस्तान के खिलाफ 120 गेंदों में 108 रनों की पारी खेली।
इस दिन से अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ!
इसी बीच आपको बता दें कि अमला सीमित ओवर के क्रिकेट में 27 शतक जड़ने वाले विश्व के 5वें बल्लेबाज बन गए है। अमला ने अपना 27वां वनडे शतक सिर्फ 167वीं पारी में बना डाला। इस तरह से अमला सबसे तेज 27 वनडे शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ साउथ अफ्रीका के इस तूफानी बल्लेबाज ने विराट कोहली को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 169 पारियों में 27 शतक जड़े थे। इसी के साथ ही सबसे तेज 26 शतक जमाने का रिकॉर्ड भी अमला के ही नाम है और उन्होंने यह कीर्तिमान विराट को ही पीछे छोड़कर अपने नाम किया था। आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच 22 जनवरी को दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा।