जसप्रीत बुमराह वर्तमान में दुनिया के नंबर-1 तेज गेंदबाज है. उनकी गेंदों का सामना करना किसी भी बल्लेबाज के लिए एक बुरे सपने की तरह होता है. वह अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर बहुत कम समय में अपना एक बड़ा नाम बना चुके है.
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे है जिसके चलते वह आईसीसी वनडे रैंकिंग के टॉप स्थान पर काबिज है.
यॉर्कर स्पेशलिस्ट के नाम से जाना जाते हैं बुमराह

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को यॉर्कर स्पेशलिस्ट के नाम से भी पहचाना जाता है. उनकी यॉर्कर गेंदों का बल्लेबाज के पास कोई जवाब नहीं होता है. जसप्रीत बुमराह अपनी यॉर्कर गेंदों से कई विकेट हासिल कर चुके है. टेस्ट क्रिकेट में भी अपनी इस यॉर्कर गेंद का प्रयोग कर रहे है और सफल हो रहे हैं.
वसीम अकरम ने भी माना बुमराह की यॉर्कर का लोहा

इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भी भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर गेंद का लोहा माना है. उन्होंने अपने एक बयान में जसप्रीत बुमराह के यॉर्कर गेंद की जमकर तारीफ की है.
बुमराह एक असाधारण गेंदबाज

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए अपने एक बयान में कहा, ‘‘बुमराह एक असाधारण गेंदबाज है. उनका एक्शन अन्य तेज गेंदबाजों से बहुत अलग है और फिर भी वह गेंद को शानदार तरीके से स्विंग करते हैं और एक अच्छी गति से गेंद को हिलाते हैं.
नियमित रूप से यॉर्कर गेंदबाजी करना बुमराह को ख़ास बनाता

वसीम अकरम ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए आगे कहा, “लेकिन जो बात बुमराह को खास बनाती है, वह है नियमित रूप से यॉर्कर गेंदबाजी करना है. यॉर्कर का इस्तेमाल सिर्फ एकदिवसीय मैचों के लिए ही नहीं बल्कि टेस्ट मैचों के लिए भी किया जाता है, जैसा कि मैंने और वकार ने इसका इस्तेमाल हमारे समय में किया था.
यदि आप देखें, चाहे वह भारत से तेज गेंदबाज आ रहा हो पाकिस्तान से आ रहा हो, हमारे अधिकतर अच्छे तेज गेंदबाज टेनिस बॉल क्रिकेट खेलकर आ रहे हैं.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वसीम अकरम ने इस भारतीय गेंदबाज को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, माना भविष्य का सुपरस्टार appeared first on SportzWiki Hindi.