Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंगुली में फ्रैक्‍चर के बाद भी खेलता रहा ये क्रिकेटर, जीता दिल

स्पोर्ट्स डेस्क। कभी-कभी मैदान पर खिलाड़ी कुछ ऐसा कर देते है जिसकी वजह से जमकर तारीफ होने लगती है। देश के प्रतिभावान युवा क्रिकेटर संजू सैमसन अंगुली में फ्रैक्‍चर के बाद भी बल्लेबाज़ी करते रहे। संजू सैमसन अभी रणजी ट्रॉफी में क्‍वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। जिसमें संजू की टीम केरल की तरफ से खेल रहे है।

क्वार्टर मुकाबला गुजरात और केरल के बीच खेला गया। जिसमे केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन टूटी उंगली के साथ मैदान पर बल्लेबाजी करने उतर आए और एक हाथ से बल्लेबाज़ी करने लगे। उन्होंने ऐसा कर प्रशंसकों के दिल जीत लिया। बता दें, संजू को यह चोट केरल की पहली पारी के दौरान अरज़ान नागवासवाला की गेंद पर लगी थी, जिसके चलते उन्हें रिटायर होना पड़ा था। संजू ने अपनी पहली पारी में 34 गेंदों पर 17 रन की शानदार पारी खेली थी।

केरल टीम पहली पारी में 185 रन बनाकर आउट गई, जिसके जवाब में गुजरात की पहली पारी भी 162 रन पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर केरल को 23 रन की बढ़त हासिल हुई। वहीं दूसरी पारी में केरल की टीम 171 रन ही बन सकी। मैच में जीत के लिए गुजरात के सामने केरल ने 195 रनों का लक्ष्‍य रखा है। बता दें, संजू दूसरी पारी में कोई कमाल नहीं कर पाए लेकिन एक हाथ से बल्लेबाज़ी कर सभी का दिल जीत लिया।

यह भी पढ़े:-

धोनी की ये गलती भारत को हरा सकता था मैच, अंपायर ने किया नजरअंदाज

Ind Vs Aus: सीरीज जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने इन दो खिलाड़ियों को टीम में किया शामिल

Ind Vs Aus: तीसरे वनडे जीतकर इतिहास रचने उतरेगा भारत, कोहली बना सकते है ये महान रिकॉर्ड



Herald