Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अनॉफिशियल टेस्ट से मैदान पर वापसी कर सकते हैं रिद्धिमान साहा

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा चोट की वजह से पिछले एक साल से टीम से बाहर हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल जनवरी में अपना अंतिम टेस्ट मैच खेला था। आईपीएल के दौरान चोटिल होने के बाद वह इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे।

जल्द कर सकते हैं वापसी

रिद्धिमान साहा अपने फिटनेस पर काम कर रहे हैं और जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं। चोट होने तक वह टीम के नंबर एक विकेटकीपर थे। अपनी वापसी को लेकर बात करते हुए स्पोर्ट्सस्टार से उन्होंने कहा

“मैं आईपीएल के लिए फिट रहूंगा लेकिन अभी मेरा लक्ष्य भारत ए खेलों के लिए फिट होना है। मैं केवल तभी खेल सकता हूं जब एक प्रतिशत भी संदेह न हो। फिजियो बेहतर बता पाएंगे। अगर मैं फिट हूं तो मैं वहीं जाऊंगा। मैं बंगाल के लिए सैयद मुश्ताक अली टी-20 की तरफ भी देख रहा हूँ।”

ऋषभ पंत ने दिखाया है शानदार खेल

रिद्धिमान साहा की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन विकेट के पीछे उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। पंत और अपनी फिटनेस के बारे में साहा ने आगे कहा

“मैंने ऋषभ को कभी- कभी खेलते देखा है। उन्होंने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है। जो भी टीम के लिए बेहतर करेगा वह देश के लिए अच्छा है। अगर मैं विकेटकीपर नहीं होता, तो शायद मैं 45 दिन पहले फिट हो जाता। मुझे लगता है कि एक बल्लेबाज और एक कीपर के बीच अंतर है।”

7 फरवरी से इंडिया ए का मुकाबला

इंडिया ए की टीम अभी इंग्लैंड लायंस के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 7 फरवरी से दो अनॉफिशियल टेस्ट मैच की सीरीज भी होगी। इसके लिए जल्द ही इंडिया ए टीम की घोषणा कर दी जायेंगे। साहा को उम्मीद है कि इससे पहले वह पूरी तरह फिटनेस हासिल कर लेंगे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अनॉफिशियल टेस्ट से मैदान पर वापसी कर सकते हैं रिद्धिमान साहा appeared first on SportzWiki Hindi.