हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को बीसीसीआई ने सस्पेंड किया हुआ हैं. बता दें, कि इन दोनों खिलाडियों ने महिलाओं को लेकर ‘कॉफ़ी विद करण शो’ में कई अभद्र टिप्पणीयां की थी.
महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणीयों के लिए ही दोनों खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने मामले की पूरी जाँच होने तक सस्पेंड कर दिया है. दोनों ही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया सीरीज में हिस्सा नहीं ले पा रहे है. वहीं न्यूजीलैंड दौरे में भी दोनों खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल लग रहा है.
घर से बाहर कदम नहीं रखा कदम

हार्दिक पांड्या के पिताजी हिमांशु पांड्या ने मिड डे को दिए गए अपने एक बयान में कहा,
“जब से वह ऑस्ट्रेलिया से लौटे हैं, उन्होंने घर से बाहर कदम नहीं रखा है. वह किसी का भी फोन नहीं उठा रहे हैं. वह अभी आराम कर रहे हैं. कल उन्होंने मैच देखा, लेकिन इसके अलावा वह कुछ नहीं कर रहे हैं.”
मकर संक्राति में पतंग नहीं उड़ाई

हार्दिक पांड्या के पिताजी हिमांशु पांड्या ने आगे अपने बयान में कहा,
“हमारे गुजरात राज्य में मकर संक्राति का त्योहार है. सार्वजनिक अवकाश चल रहा है, लेकिन हार्दिक ने कोई पतंग नहीं उड़ाई है. उन्हें पतंग उड़ाना बहुत पसंद है, लेकिन उनके व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल ने उन्हें पिछले कुछ वर्षों में इस त्योहार के दौरान घर पर रहने की अनुमति नहीं दी है. इस बार, उन्हें पतंग उड़ाने का मौका मिला था, लेकिन प्रतिकूल स्थिति के कारण, त्योहार मनाने का उनका कोई मूड नहीं है.”
इस प्रकरण पर हार्दिक से नहीं कर रहे बात

हार्दिक पांड्या के पिता ने आगे कहा,
“वह निलंबन से बहुत निराश हैं और टीवी शो में व्यक्त किए गए अपने विचारों पर दुखी है. जिसके लिए उसने माफ़ी भी मांगी है. वह उसी गलती को नहीं दोहराने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
हमने इस विषय पर उनसे बात नहीं करने का फैसला किया है. यहां तक, कि उनके बड़े भाई कृनाल ने भी उनके साथ इस प्रकरण के बारे में कोई चर्चा नहीं की है. हम बीसीसीआई के फैसले का इंतजार कर रहे हैं.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post हार्दिक के पिता हिमांशु पांड्या ने बताया, निलंबन के बाद घर पर क्या कर रहा है हार्दिक पांड्या appeared first on SportzWiki Hindi.