Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस बॉलीवुड अभिनेता ने हार्दिक पांड्या के लिए कही ‘अभद्र बातें’ कहा कुछ ऐसा सुनकर आ जाये शर्म

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों बहुत बड़े विवाद में फंस गएं हैं. अभी कुछ दिन पहले वो अपने साथी खिलाड़ी के एल राहुल के साथ करण जौहर से शो कॉफी विथ करण में गएं थे. वहां उन्होंने महिलाओं के खिलाफ कुछ अभद्र टिप्पणी कर दिया. फिर क्या था लोगों ने जमकर इस खिलाड़ी को ट्रोल किया. यहाँ तक बीसीसीआई ने इनके ऊपर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया.

अब ‘के आर के’ ने हार्दिक पांड्या के लिए कही ये घटिया बात 

बॉलीवुड अभिनेता और हरदम अपने विवादित बयान से सुर्खियां बटोरने वाले के आर के पूरा नाम कमाल राशीद खान ने हार्दिक पांड्या पर बहुत ही भद्दी टिप्पणी की है. उन्होंने ट्वीट कर हार्दिक पांड्या के लिए लिखा, हार्दिक सबसे बड़े वाहियात व्यक्ति है भारत के. तू जिन लड़कियों  को ताड़ता रहता है, और मजा लेता है, वो किसी की बहन बेटियाँ हैं. आपकी बहन के साथ कोई ऐसा करे तो आपको कैसा लगेगा.

यहाँ देखें के आर के का ट्वीट 

राहुल व पांड्या को उनकी कही बातों के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा गया है

बता दें, सीओए के चेयरमैन विनोद राय ने इस मामले पर कहा कि हमारी तरफ से राहुल व पांड्या को उनकी कही बातों के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा गया है और उन्हें अपनी बात रखने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है. इससे पहले पांड्या ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि मैं अपनी कही बातों के लिए उन लोगों से माफी मांगना चाहूंगा जिन्हें इससे दुख पहुंचा है.

सच कहूं तो मैं शो के प्रारूप के मुताबिक भावनाओं में बह गया था. मेरा इरादा किसी की भावनाओं को आहत या किसी का अपमान नहीं करना चाहता था.

हार्दिक पांड्या एशिया कप में लगी चोट के बाद टीम से बाहर चल रहे थे

बता दें, हार्दिक पांड्या एशिया कप में लगी चोट के बाद टीम से बाहर चल रहे थे. फिट होने के बाद उन्होंने घरेलु क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया. जिसके बाद उनको ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट के लिए टीम से जोड़ा गया. हालांकि उनको टीम में खेलने का मौका नहीं मिला. वो भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले वनडे में टीम का हिस्सा हो सकते हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post इस बॉलीवुड अभिनेता ने हार्दिक पांड्या के लिए कही ‘अभद्र बातें’ कहा कुछ ऐसा सुनकर आ जाये शर्म appeared first on SportzWiki Hindi.