इंटरनेट डेस्क। महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दुनिया के बेस्ट फिनिशर है। भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से कई अहम मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। इसी बीच आपको बता दें कि महेन्द्र सिंह धोनी के लिए हाल ही में कंगारू टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी इयान चैपल ने एक बड़ी बात कह दी है।
धोनी न्यूजीलैंड में बना सकते है ये 'विराट' रिकॉर्ड, इन दो दिग्गज भारतीय बल्लेबाजों का तोड़ेंगे ये रिकॉर्ड
आपको बता दें कि कंगारू टीम के इस पूर्व कप्तान ने कहा कि भारतीय टीम को सीमित ओवर्स का विश्वकप जीताने वाले कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इस समय भी दुनिया के बेस्ट फिनिशर है। चैपल ने बताया कि धोनी पर कई दिनों से बल्लेबाजी पर सवाल उठने लग गए थे। लेकिन भारत के इस बेस्ट फिनिशर ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। साथ ही कंगारू टीम के इस दिग्गज ने कहा कि दुनिया के किसी बल्लेबाज के पास धोनी की तरह मैच फिनिश करके जीत दिलाने की काबिलियत नहीं है।
आपको बता दें कि हाल ही में कंगारू टीम से हुई तीन वनडे सीरीज में भारतीय टीम केे पूर्व कप्तान व दुनिया के बेस्ट फिनिशर ने अपनी बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन किया और कंगारू धरती पर वनडे सीरीज में मैन आफ द सीरीज अवार्ड जीतने में कामयाबी हासिल की। महेन्द्र सिंह धोनी ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में दो मैचों में फिनिशर की भूमिका निभाई है और भारत को कंगारू धरती पर इतिहास रचने में सफलता दिलाई।