Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार्दिक पंड्या- केएल राहुल के बाद विराट कोहली का वीडियो वायरल, लड़की के लिए की थी नस्लभेदी टिप्पणी

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने करण जौहर के पॉपुलर शो ‘कॉफी विद करण’ में महिलाओं के लिए ऐसी टिप्पणी की थी. जिसके लिए उनको काफी शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ रही है. यहाँ तक उनको टीम से बाहर भी निकाल दिया गया है. अब भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का भी एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है.

आईपीएल के दौरान एक इंटरव्यू का वीडियो हो रहा वायरल 

बता दें, दोनों खिलाड़ियों की जगह भारतीय टीम में विजय शंकर और शुभमन गिल को मौका दिया गया है. इस बयान के बाद बीसीसीआई ने लोकेश राहुल और हार्दिक पंड्या को सस्पेंड कर दिया है और ऑस्ट्रेलिया टूर से वापस बुला लिया है. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का ये वीडियो आईपीएल के दौरान दौरान का है. उस वक्त आईपीएल में खूब पार्टी हुआ करती थीं और खिलाड़ी जमकर मस्ती करते थे.

विराट कोहली उस समय युवा थे, और कह दी थी ये बात 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली उस वक्त नए-नए चर्चा में आए थे. टीम इंडिया में उनकी नई-नई एंट्री हुई थी. वीडियो में देखा जा सकता है कि उस समय की होस्ट अनूषा डांडेकर विराट से पूछती हैं कि उनकी सबसे क्विक डेट कौन सी थी. जवाब में उस समय बंगलौर की तरफ से आईपीएल खेल  विराट कोहली ने कहा था-

यहाँ देखें वीडियो 

‘मैं एक ब्लाइंड डेट पर गया था. जो 5 मिनट में ही खत्म हो गई थी. मैंने लड़की को देखा और भाग निकला.’ जब होस्ट ने पूछा कि भाग क्यों गए. जिसके बाद उन्होंने कहा- ‘माफी मांगना चाहता हूं लेकिन वो लड़की अच्छी नहीं थी.’

बता दें, ऑस्ट्रेलिया के एक पत्रकार ने वीडियो को शेयर किया है और विराट कोहली को आड़े हाथों लिया है. विराट कोहली ने हार्दिक पंड्या के कमेंट पर आलोचना की थी.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post हार्दिक पंड्या- केएल राहुल के बाद विराट कोहली का वीडियो वायरल, लड़की के लिए की थी नस्लभेदी टिप्पणी appeared first on SportzWiki Hindi.