ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रहे सिडनी टेस्ट मैच में भारतीय टीम में अपना दबदबा कायम कर लिया है। आज मैच के चौथे दिन फिर 25 ओवर का खेल ही हो पाया लेकिन भारतीय टीम में इसमें ही ऑस्ट्रेलिया के बचे 4 बल्लेबाजों को आउट कर रहे फॉलोऑन खेलने के लिए दे दिया। बारिश की टीम ने भले ही आज ऑस्ट्रेलिया को बचा लिया लेकिन मैच के अंतिम दिन अगर बारिश नहीं होती है तो ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच बचाना मुश्किल हो जायेगा।
गेंदबाजी कोच ने की कुलदीप यादव की तारीफ

भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 99 रन देकर मेजबान टीम के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उनकी गेंदबाजी पर मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गेंदबाज कोच भरत अरुण ने कहा
“कुलदीप में काफी कौशल है और उसने यह साबित भी किया है। वनडे में वह काफी सफल रहा और संभवत: वनडे प्रारूप में वह नंबर एक गेंदबाज है। वह बेजोड़ है क्योंकि दुनिया भर में इस समय बेहद कम चाइनामैन गेंदबाज मौजूद हैं। साथ ही वह गुगली का भी प्रभावी इस्तेमाल करता है। इसके अलावा जो चीज उसे और अधिक विशेष बनाती है वह है क्रीज का इस्तेमाल। वह ओवर और राउंड का विकेट गेंदबाजी कर सकता है। वह विकेट के करीब और क्रीज से दूर से भी गेंदबाजी कर सकता है। इससे उसे काफी विविधता मिलती है।”
मौसम की वजह से दिया फॉलोऑन

भारतीय टीम ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन नहीं दिया था लेकिन इस मैच में टीम ने मेजबानों को फॉलोऑन दे दिया है। इस बारे में बात करते हुए भरत अरुण ने कहा
“कल जब ऑस्ट्रेलिया ने 150 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे और मौसम की भविष्यवाणी को ध्यान में रखते हुए, हमने फैसला किया कि अगर हम उन्हें जल्दी आउट करते हैं, तो निश्चित तौर पर फॉलोऑन देंगे।”
भारत के प्रदर्शन का गेंदबाजों को दिया श्रेय

भारतीय टीम ने जनवरी 2018 से विदेश में शानदार खेल दिखाया है। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में भले ही टीम सीरीज नहीं जीत पायी लेकिन मेजबानों को कड़ी टक्कर दी थी। इसमें गेंदबाजी का अहम योगदान था। इस बारे में कोच ने कहा
“जब हमने शुरुआत की तो दक्षिण अफ्रीका और फिर इंग्लैंड में हमारे पास बेहतरीन मौका था। इंग्लैंड में सीरीज का नतीजा बिल्कुल अलग नजरिया पेश करता है लेकिन मुझे लगता है कि हम इंग्लैंड में जीत के काफी करीब थे। हमने वहां गलतियां की और हमने काफी विचार किया कि हमने कहां गलतियां की।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post भरत अरुण ने बताया, क्यों मौजूदा समय में कुलदीप यादव हैं सबसे अलग और विशेष गेंदबाज appeared first on SportzWiki Hindi.