सिडनी में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान भारतीय टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण काफी कमजोर नजर आया था. भारत के तेज गेंदबाज पहले वनडे मैच में काफी महंगे साबित हुए थे. जिसके चलते सिडनी में खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय टीम को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा था.
बुमराह के बिना भारतीय टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण कमजोर

सौरव गांगुली ने इंडिया टीवी के शो ‘क्रिकेट की बात’ में दिए गए अपने एक बयान में कहा, “बुमराह के बिना भारत की गेंदबाजी कमजोर हो जाती है. बुमराह का टेस्ट सीरीज में एक अलग प्रभाव था. शमी भी वहां हैं, जो मुझे लगता है कि एक अच्छा गेंदबाज है, लेकिन वह वनडे टीम में वापसी कर रहा है.
यह वनडे में पूरी तरह से एक नया गेंदबाजी आक्रमण है. खलील अहमद को ज्यादा अनुभव नहीं हैं. हैदराबाद के गेंदबाज मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया है, लेकिन वह भी काफी युवा है. भुवनेश्वर कुमार अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं, इसलिए यह तेज गेंदबाजो आक्रमण थोड़ा कमजोर है.”
भुवनेश्वर मैच ना खेलने की वजह से रस्टी

सौरव गांगुली ने आगे अपने बयान में कहा, “भुवनेश्वर कुमार काफी समय बाद क्रिकेट खेल रहे है. उन्होंने टेस्ट मैच नहीं खेले थे, इसलिए उसे अपनी लय हासिल करने में थोड़ा वक्त लगेगा. वह फिलहाल रस्टी हैं और इस बात का फायदा ऑस्ट्रेलिया टीम को हो रहा है.”
भारत का स्पिन आक्रमण अच्छा

सौरव गांगुली ने आगे अपने बयान में कहा,
अगर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड की तरह हमारे स्पिनरों को अच्छा खेलेगी, तो वह इस सीरीज को जीत सकती है. नॉटिंघम में, कुलदीप ने पांच विकेट लिए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने स्पिनरों को अच्छा खेला था और इसी वजह से इंग्लैंड उस वनडे सीरीज में भारत को 2-1 से हरा पाया था.
जिस तरह से कुलदीप और चहल खेलेंगे, वह तय करेगा, कि सीरीज कौन जीतेगा. मेरा मानना है, कि तेज गेंदबाजी विभाग थोड़ा अनुभवहीन और कमजोर है, क्योंकि इसमें बुमराह का प्रभाव नहीं है, जिससे बहुत अंतर पैदा होता है.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post जसप्रीत बुमराह के बिना भारतीय टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण कमजोर : सौरव गांगुली appeared first on SportzWiki Hindi.