भारतीय क्रिकेट टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने के कारनामें को अंजाम दिया। भारत ने चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को 2-1 से अपने नाम कर ऐतिहासिक जीत के स्वाद को चखने में कामयाब रहे।
ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीत के बाद भारतीय टीम में है जश्न का माहौल
ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर अब तक कई दिग्गज भारतीय टीम के कप्तान टीम लेकर गए लेकिन वहां एक भी बार टेस्ट सीरीज में सफलता हाथ नहीं, तो वहीं जैसे ही विराट कोहली की अगुवायी में टीम पहली बार ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई उन्हें ये सफलता हाथ लग ही गई।

इन दिनों पूरे क्रिकेट जगत से भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर मिली कामयाबी की बधाईयां मिल रही हैं तो वहीं भारतीय क्रिकेट में भी इसे कभी ना भूलने वाली जीत के कारण जश्न का माहौल है।
विराट कोहली ने जीत के बाद भावुकता में कही ये बड़ी बात
आखिर भारतीय टीम के लिए जश्न भी बनता है और इस सफलता की बधाईयां भी बनती हैं, क्योंकि इस तरह का पल रोज-रोज या हर बार देखने को या अहसास करने को नहीं मिलता है।
ऑस्ट्रेलिया की जमीं पर 71 साल के इतिहास में मिली पहली टेस्ट सीरीज जीत के बाद विराट कोहली ने खास तौर पर बयां किया जिसमें उन्होंने भावुकता में बड़ी बात कही।
"Humari intention hamesha yehi thi ki Indian cricket ko aage leke jaana hai, team ko banana hain, Test cricket ko upar rakhna hain aur aaj uparwaale ne uska reward diya hain."
Dekhiye #AUSvIND ki Test series jeetne par kya kehna hain @imVkohli ka.
#ChhodnaMat #SPNSports pic.twitter.com/QY23NpDld2
— SPN- Sports (@SPNSportsIndia) January 9, 2019
विराट कोहली ने सोनी टेन के साथ बात करते हुए कहा, कि “हमारा लक्ष्य हमेशा यही रहा था, कि इंडियन क्रिकेट को आगे ले जाना है। टीम को बनाना है टेस्ट क्रिकेट को ऊपर रखना है और आज ऊपर वाले ने हमें ये रिवार्ड दिया है।”
कामरान अकमल ने भारतीय टीम और विराट कोहली को लेकर कही बड़ी बात
विराट कोहली ने इस इंटरव्यू में बड़ी बात कही और इसी इंटरव्यू के वीडियो को पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने ट्वीट कर विराट कोहली और भारतीय टीम को बधाई दी।
congratulations team india..winning in australia is big achievement.magical words very positive approach & attitude towards game.what an interview this man plays for country goals not personal keep it up @imVkohli @BCCI
— Kamran Akmal (@KamiAkmal23) January 10, 2019
कामरान अकमल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बधाई हो टीम इंडिया। ऑस्ट्रेलिया में जीतना बड़ी उपलब्धि है।खेल के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण। इस आदमी ने इंटरव्यू में इस उपलब्धि को पूरे देश का लक्ष्य बताया ना कि अपना व्यक्तिगत।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post कामरान अकमल ने इस भारतीय बल्लेबाज के लिए किया ख़ास ट्वीट, बताया सबसे बड़ा “नि:स्वार्थी” appeared first on SportzWiki Hindi.

