Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार के बाद रोहित शर्मा ने बंया किया अपना दर्द

इंटरनेट डेस्क। आखिरकार न्यूजीलैंड की टीम ने वनडे सीरीज में जीत का स्वाद चख ही लिया। रोहित शर्मा की कप्तानी में उतरी टीम इंडिया आज पांच वनडे मैचों के चौथे मैच में आठ विकेट से हराने में कामयाबी हासिल कर ली। लेकिन टीम इंडिया पहले ही सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है।

भारत ने लगभग 9 साल बाद फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

आपको बता दें कि आज हैमिल्टन में खेले गए सीरीज के चौथे वनडे में पहले खेलते हुए टीम इंडिया ने 30.5 ओवर में 92 रनों पर ही बना सकी। जिसके जवाब में उतरी कीवी टीम ने केवल 14.4 ओवर में ही दो विकेट पर 93 बनाकर ये लक्ष्य हासिल कर लिया। आज के मैच में भारत का टॉप आर्डर बिल्कुल भी नहीं चल पाया और उसका खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा।

कप्तान विराट सचिन, धोनी के बाद अब इस क्लब में शामिल होने वाले बने खिलाड़ी

इसी के साथ टीम के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने हार के बाद कहा कि लंबे समय में बल्ले से हमारा सबसे बदतर प्रदर्शन। जैसी हमें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। साथ ही कार्यवाहक कप्तान ने कहा कि इस जीत का श्रेय न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को को जाता है। यह उनका शानदार प्रदर्शन है। टीम के कार्यवाहक कप्तान ने आगे बताया कि इस हार के लिए हम स्वयं ही दोषी है। साथ ही इस मैच से सीखने को भी मिलेगा कि किस प्रकार से दवाब झेला जाता है।

धोनी, विराट और रोहित नहीं ये हैं लक्ष्य का पीछा करने के मामले में सबसे सफल भारतीय खिलाड़ी