Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रवि शास्‍त्री बोले- सचिन को गुस्सा होते देखा है लेकिन...

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट और वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है। दोनों सीरीज भारत ने 2-1 से अपने नाम की है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम 48.4 ओवर में 230 रन ही बना सकी। स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने छह विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया टीम की कमर तोड़ दी।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने तीन विकेट खोकर 234 रन बनाकर हासिल कर लिया। एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी ने अर्धशतीय पारी खेली और भारत को जीत दिलाई। उन्होंने सीरीज के तीनो मैचों अर्धशतीय पारी खेली है। वहीं भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया।

उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को कई बार नाराज होते देखा है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी को कभी नहीं। शास्त्री के अनुसार, ऐसा खिलाड़ी 40 साल में एक बार आता है और उसकी जगह लेना किसी के लिए मुमकिन नहीं है। 37 वर्षीय धोनी ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 96 गेंद में 51 रन बनाये, जबकि अगले दो वनडे में 55 और 87 रन की यादगार पारियां खेली।

यह भी पढ़े:-

मेलबर्न में महेंद्र सिंह धोनी ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड कि जानकर हो जाएंगे खुश

India vs Australia 3rd ODI: 7 विकेट से भारत ने मैच जीतकर रचा इतिहास, किया सीरीज पर कब्जा

World Record : ऑस्ट्रेलिया के छह विकेट लेकर चहल ते तोड़ा इस दिग्गज का खिलाड़ी का रिकॉर्ड



Herald