Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हिटमैन रोहित शर्मा वनडे सीरीज में इस दिग्गज का तोड़ सकते है ये 'विराट' रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। भारत और कंगारू टीम के बीच अब चार टेस्ट सीरीज के बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी वाली है। भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में कंगारू धरती पर करीब 71 साल बाद इतिहास रचने में कामयाबी हासिल की। अब दोनों टीमों के बीच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच 12 जनवरी शनिवार को ​खेला जाएगा।

12 जनवरी से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय टीम के वनडे उपकप्तान रोहित शर्मा के पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका है। रोहित शर्मा इस तीन वनडे मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कप्तानी विवि रिचर्ड्स के एक शानदार रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते है।

आपको बता दें कि भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा और वेस्टइंडीज के विवि रिचर्ड्स ने ऑस्ट्रेलिया धरती में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में तीन—तीन शतक लगाने में कामयाबी हासिल की। आपको बता दें कि मीडिया से खबर मिल रही हैं कि जहां रोहित शर्मा ने 16 वनडे में ये उपलब्धि हासिल की। वहीं रिचर्ड्स ने 40 वनडे मैचों में तीन शतक लगाने में कामयाबी हासिल की है। ऐसे में हिटमैन रोहित शर्मा के पास कंगारुओं के खिलाफ उसी की धरती पर सबसे ज्यादा शतक जमाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका होगा। हिटमैन रोहित शर्मा के लिए साल 2018 बहुत अच्छा रहा था। रोहित ने पिछले साल कई रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। आपको बता दें कि भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा हाल ही एक प्यारी से परी के पापा बने है। इस कारण रोहित सिडनी में अंतिम टेस्ट मैच नहीं खेल पाएं थे। लेकिन अब वनडे के लिए टीम से जुड़ गए है।