भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा इस समय वनडे और टी-20 में दुनिया के सबसे बेहतरीन सलामी बल्लेबाज माने जाते हैं। 2007 में आयरलैंड के खिलाफ भारत के डेब्यू करने वाले रोहित 2013 तक टीम में जगह बनाने के लिए जूझते रहे। एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने 5 मैचों की वनडे सीरीज में 13 रन बनाये थे। आज रोहित के नाम वनडे मैचों में तीन दोहरे शतक दर्ज हैं।
2013 में बदली किस्मत

साल 2013 में इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर थी। टीम के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे लगातार फ्लॉप हो रहे थे। इसके बाद मोहाली में कप्तान एमएस धोनी ने रोहित से सलामी बल्लेबाजी करवाने के फैसला किया।
उस मैच में रोहित ने 83 रन बनाये और इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। उसी साल हुए चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उसी साल के नवंबर में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों की पारी खेली।
सलामी बल्लेबाजों में सबसे बेहतरीन औसत

वनडे मैच में सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा का औसत 58 का है। यह अन्य 2000 से ज्यादा रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाजों से सबसे बेहतरीन है। रोहित के बाद इस लिस्ट में हाशिम आमला का नाम है और उनका औसत सिर्फ 50 का ही है।
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी सलामी बल्लेबाज के रूप में 48 के औसत से ही बन बनाये हैं। सलामी बल्लेबाज करते हुए रोहित के नाम 111 मैच में 20 शतक और 25 अर्धशतक भी दर्ज है।
छक्के लगाने में भी कोई आसपास नहीं

सलामी बल्लेबाज बनाने के बाद रोहित शर्मा क्रिकेट के नये सिक्सर किंग बन गये हैं। अभी तक खेले गये 190 वनडे पारियों में 210 छक्के लगाये हैं। प्रति पारी वह 1.1 छक्के लगाते हैं। यह 3 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे बेहतरीन हैं।
रोहित में अभी काफी क्रिकेट बचा हुआ है। 2019 के पहले मैच में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 133 रनों की पारी खेल विश्व कप से पहले अन्य टीमों को चेतावनी दे दी है। वह इस साल भारत को विश्व कप जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहेंगे।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post नंबर गेम: वनडे क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन सलामी बल्लेबाज हैं रोहित शर्मा, देखें आंकडें appeared first on SportzWiki Hindi.