Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर विश्व कप टीम में नहीं मिले जगह: मोहिंदर अमरनाथ

विश्व कप 2019 की तैयारियों को सभी टीमों ने अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स के मैदानों पर खेला जायेगा। इसके लिए भारतीय टीम भी लगभग तैयार है लेकिन अभी भी टीम में कुछ जगहें खाली हैं। इसके लिए खिलाड़ी आपस में लड़ाई कर रहे हैं, लेकिन विश्व कप से पहले आईपीएल भी होना है।

आईपीएल की फॉर्म पर नहीं मिले विश्व कप का टिकट

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर और विश्व कप 1983 विजेता टीम के सदस्य मोहिंदर अमरनाथ का कहना है कि आईपीएल की फॉर्म पर किसी भी खिलाड़ी को विश्व कप टीम में जगह नहीं मिले। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए अपने कॉलम में उन्होंने लिखा

“हां, आईपीएल के बीच खेला जाएगा लेकिन जब टीम का चयन विश्व कप के लिए किया जा रहा हो तो इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के फॉर्म को ध्यान में नहीं रखा जाना चाहिए। चयन का आधार पर होना चाहिए कि खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्या हासिल किया है।”

कप्तान विराट कोहली की तारीफ

मोहिंदर अमरनाथ को विश्व कप 1983 के सेमीफाइनल और फाइनल दोनों मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में दमदार प्रदर्शन के लिए कप्तान कोहली और टीम की सराहना की है। उन्होंने लिखा

“ऑस्ट्रेलिया में भारत का प्रदर्शन शानदार था, लेकिन मुझे लगता है कि घर पर न्यूजीलैंड को हराना एक और बड़ी उपलब्धि है। खासकर तब जब हमने 2009 के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके घर में एक भी एकदिवसीय मैच नहीं जीता था। कप्तान ने आगे से टीम का नेतृत्व किया। मैदान पर उनकी उपस्थिति और रवैये का अगर खिलाड़ियों में साफ दिख रहा है।”

चहल और कुलदीप का शानदार प्रदर्शन

भारतीय की ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में मिली जीतों में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने लगातार विकेट लेकर भारत को जीत दिलाई है। पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मोहिंदर अमरनाथ ने इन दोनों गेंदबाजों के प्रदर्शन की भी सराहना की है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर विश्व कप टीम में नहीं मिले जगह: मोहिंदर अमरनाथ appeared first on SportzWiki Hindi.