इंग्लैंड लायंस की टीम भारत के दौरे पर आ चुकी है। 23 जनवरी से वह इंडिया ए की टीम के साथ 5 मैचों की अनऑफिसियल वनडे सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया गया है। पहले तीन मैच के लिए अजिंक्य रहाणे और अंतिम दो मैच के लिए महाराष्ट्र के बल्लेबाज अंकित बावने की टीम की कमान मिली है।
ऋषभ पंत को जगह

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में ड्रॉप किये गये ऋषभ पंत को इस सीरीज के अंतिम दो मैचों के लिए टीम में जगह मिली है। हालाँकि, पहले तीन मैच में इशान किशन टीम के विकेटकीपर होंगे।
पहले तीन मैच में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में अनमोलप्रीत सिंह, क्रुणाल पांड्या, हनुमा विहारी और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी को टीम में जगह मिली है। टूर्नामेंट के सभी मैच तिरुवनंतपुरम में खेले जायेंगे।
शार्दुल ठाकुर को भी मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू में चोटिल हुए तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को भी इस टीम में जगह मिली है। उन्होंने मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी मुकाबला खेला था। उन्होंने सभी 5 मैचों के लिए टीम में जगह मिली है।
दोनों टीमों में रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुँचने वाली विदर्भ, कर्नाटक, केरल और सौराष्ट्र के खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। इनमें कई खिलाड़ियों को दोनों मैचों के लिए टिया में जगह मिली है।

पहले तीन मैच के लिए टीम:
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, अंकित बावने, इशान किशन (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, अक्षर पटेल, मयंक मारकंडे, जयंत यादव, सिद्दार्थ कौल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चहर, दीपक चाहर, नवदीप सैनी
अंतिम दो वनडे के लिए टीम:
अंकित बावने (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, अनमोलप्रीत सिंह, रिकी भुई, सिद्धेश लाड, हिम्मत सिंह, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, राहुल चहर, जयंत यादव, नवदीप सैनी, अवेश खान, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post इंग्लैंड लायंस के खिलाफ सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान, दो खिलाड़ियों को मिली कप्तानी appeared first on SportzWiki Hindi.