Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोर्ट पर आमने-सामने हुए रोजर फैडरर और सैरेना विलियम्स, ली सेल्फी

जालन्धर
पर्थ में खेले जा रहे होपमैन कप के दौरान तब मजेदार पल  लोगों को देखने को मिला जब टैनिस जगत के दो दिग्गज यानी सैरेना विलियम्स और रोजर फैडरर मैच से पहले सैल्फी लेने लगे। दरअसल ऐसा पहली बार था जब मिक्सड मैच के लिए रोजर फैडरर के सामने सैरेना विलियम्स थी। रोजर ने बैलिंडा बैनसिस के साथ तो सैरेना ने फ्रांसिस टियाफोय के साथ जोड़ी बनाई थी। मैच में फैडरर की टीम 4-2, 4-3 से जीत दर्ज करने में सफल रही। 

🐐🐐 https://t.co/k3Qa2ckOYB

— Serena Williams (@serenawilliams) January 1, 2019

मैच के बाद रोजर ने सैरेना की सर्व की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह बहुत मजेदार मैच थ। दर्शकों ने भी इसमें उत्साह भरने में कोई कमी नहीं दिखाई। उन्होंने जोरदार खेल दिखाकर दिल जीत लिया। रोजर और सेरेना ने इसके अलावा एक साथ सेल्फी भी ली। 

वहीं, सैरेना ने मैच के बाद कहा कि यह बहुत अच्छा मौका था। हम काफी टैनिस खेले हैं। यह अच्छा अनुभव था कि इतने सालों में आपको पहली बार एक दूसरे के खिलाफ खेलने का मौका मिला। इसलिए मैंने रोजर के साथ सेल्फी ली ताकि अपनी बेबी को दिखा सकूंगी। रोजर बेहतरीन टैनिस प्लेयर हैं। उनके साथ खेलने से गर्व महसूस होता है।