Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों से पोंटिंग की अपील- कोहली का सम्मान करना सीखो

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मैच सिडनी में खेला जा रहा है। भारत ने दूसरे दिन पहली पारी 622 रन पर घोषित कर दी है। चेतेश्वर पुजारा के 193 और ऋषभ पंत के 159 रन की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने विशाल स्कोर खड़ा किया है। पुजारा और पंत के शतक के अलावा मयंक अग्रवाल 77, रविंद्र जडेजा 81 और हनुमा विहारी ने 42 रन का अहम योगदान दिया।

लेकिन इस टेस्ट में विराट कोहली का बल्ला नहीं और वो मात्र 23 रन बनाकर आउट हो गए। पहले दिन जब भारतीय कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए उतरे तो कंगारू दर्शकों ने हूटिंग निंदा की। इस पर ऑस्ट्रेलिया के महान पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने काफी नाराजगी जताई। उन्होंने इसे कप्तान विराट कोहली का अपमान बताया। यह पहला वाकया नहीं है जब कोहली के साथ ऐसा हुआ है। इससे पहले पर्थ टेस्ट में भी दर्शकों ने उनके खिलाफ हूटिंग की थी।

वहीं आपको बताते चले, साल 2012 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ही टेस्ट के दौरान विराट कोहली की हूटिंग हुई थी। इसके बाद उन्होंने दर्शकों की तरफ विराट कोहली ने उंगली दिखाई थी। इस अभद्रता के कारण मैच रेफरी ने कोहली के मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगा दिया था।

यह भी पढ़े:-

Ind vs Aus: पहले दिन ही पुजारा ने रचा इतिहास, सीरीज का लगाया तीसरा शतक

Ind vs Aus: कल सिडनी के मैदान ये 70 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने उतरेगी भारतीय टीम

Ind vs Aus: ऐसा कारनामा करके भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज़ बने पंत, दूसरें दिन का खेल हुआ खत्म



Herald