ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न वनडे को जीतने के लिए भारत को 231 रनों को लक्ष्य मिला है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 49वें ओवर में 230 रनों पर आउट कर दिया। टीम इंडिया की बल्लेबाजी को देखते हुए 231 रनों का लक्ष्य कुछ ख़ास बना नहीं था। हालाँकि, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को शुरुआत से ही झटके देने शुरू कर दिए।
रोहित- धवन सस्ते में लौटे पवेलियन

दुनिया के सबसे बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों शामिल रोहित शर्मा और शिखर धवन इस मैच में फ्लॉप रहे। पहले दोनों मैच में 133 और 43 रनों की पारी खेलने वाले रोहित इस मैच में सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गये।
इसके साथ ही शिखर धवन का खराब फॉर्म जारी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों में लगातार फ्लॉप रहे धवन इस सीरीज में भी नहीं चले। इस मैच में वह 46 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हो गये।
विराट भी लौटे पवेलियन

पहले वनडे में सस्ते में पवेलियन लौटने वाले कप्तान विराट कोहली ने दूसरे मैच में 104 रनों की पारी खेली थी। आज एक बार वह फिर पिच पर सेट हो गये। हालाँकि, इसके बाद झाय रिचर्डसन की गेंद पर वह पवेलियन लौट गये।
भारतीय पारी के 30वें ओवर की अंतिम गेंद विकेट से काफी दूर थी लेकिन उसे कवर ड्राइव करने के चक्कर में गेंद में विराट के बल्ले का किनारा लेकर विकेट कीपर एलेक्स कैरी के हाथों में चली गयी। लगातार तीसरे मैच में विराट झाय का शिकार बने।
आपने आप पर निकाला गुस्सा

विराट कोहली का गुस्सा और उनका अपशब्द का इस्तेमाल करना सभी को पता है। आज एक बार फिर आउट होने के बाद कोहली के मुंह से गाली निकली। हालाँकि, उन्होंने किसी और को नहीं बल्कि आपने आप में ही यह अपशब्द बोला।
इस मैच में विराट ने 61 गेंद पर 46 रनों की पारी खेली। वह पिच पर सेट हो गये थे। ऐसा काफी कम होता है जब विराट कोहली पिच पर सेट होने के बाद आउट होकर पवेलियन लौटते हैं।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो: विराट कोहली बल्ला बदलते ही अगले गेंद पर हुए आउट, तो इस तरह निकाली अपनी भड़ास appeared first on SportzWiki Hindi.