Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिडनी में अब इतने सालों बाद इस नई ड्रेस में नजर आएगी कंगारू टीम 

इंटरनेट डेस्क। भारत और कंगारू टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच कल शनिवार को सिडनी में खेला जाएगा। इस सीरीज में खास बात ये रहेगी कि कंगारू टीम करीब 80 के दशक वाली ड्रेस पहने मैदान में नजर आएगी।इस सीरीज का पहला मैच शनिवार को सुबह 7:30 बजे से खेला जाएगा।

मीडिया से खबर मिल रही हैं कि कंगारू टीम साल 1986 में ऐलन बॉर्डर की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में जिस तरह की हरे और पीले कलर की किट और ड्रेस पहनी थी, उसी से प्रेरणा लेते हुए अब कंगारू टीम ये 80 के दशक वाली ड्रेस पहने नजर आएगी। मीडिया से खबर मिल रही है कि कंगारू टीम की इस नई वनडे जर्सी का डिजाइन 33 साल पुराना है।

आपको बता दें कि तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले भारत और कंगारू टीम के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई थी। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय युवा टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में कंगारू धरती पर इतिहास रचने में कामयाबी हासिल की। विराट बिग्रेड ने इस टेस्ट सीरीज को 2—1 से जीतने में कामयाबी हासिल की। इसी के साथ भारत ने करीब 71 साल बाद कंगारू धरती पर कोई टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की है। इसी टेस्ट सीरीज के साथ ही भारत एशिया की पहली और दुनिया की पांचवी टीम बन गई है। जिसने कंगारू धरती पर कंगारूओं को रौंद का ये टेस्ट सीरीज जीतने में सफलता हासिल की।