Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय पत्रकार ने रोहित शर्मा का जीता दिल, पिता बनने की खुशी पर दिया ये ख़ास तोहफा

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी टेस्ट नहीं खेल पाए थे. वो टीम का साथ छोड़कर अपनी पत्नी के पास गएँ. जहां उनकी पत्नी ऋतिका सजदेह ने बेटी को जन्म दिया था. रोहित शर्मा ने अपनी बेटी का नाम समायरा रखा है. अब भारतीय टीम का ये सलामी बल्लेबाज टीम से जुड़ चुका है. पहले वनडे से पहले इस खिलाड़ी को जमकर अभ्यास करते हुए देखा गया.

आज सुबह की प्रेस कांफ्रेंस, भारतीय पत्रकार ने जीता रोहित शर्मा का दिल 

भारतीय टीम के उपकप्तान ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस की. महेंद्र सिंह धोनी और 2019 विश्व कप के बारे में भी बातचीत की. प्रेस कांफ्रेंस खत्म होने के बाद एक भारतीय पत्रकार ने हिटमैन सहित कई लोगों का दिल जीता.

सुनंदन लेले नामक वरिष्ठ पत्रकार ने नए पिता बने रोहित शर्मा को एक क्यूट टॉय दिया. लेले ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों की तरफ से रोहित शर्मा को यह तोहफा भेंट किया. जिसे देख रोहित शर्मा काफी  खुश नजर आएं. उन्होंने सभी पत्रकारों को धन्यवाद दिया.

यहाँ देखें वीडियो

भारतीय टीम का ये सलामी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए घातक साबित हो सकता है. वनडे क्रिकेट में रोहित शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इनकी बहुत दिनों के बाद टीम में वापसी हुई थी.

शिखर धवन जो वनडे और टी-20 में इनके साथ पारी की शुरुआत करते हैं. वो भी टेस्ट सीरीज के बाद टीम से जुड़ गएं हैं. शिखर को इंग्लैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच 12 जनवरी को खेला जाएगा 

गौरतलब है कि, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला वन-डे 12 जनवरी यानी शनिवार को सिडनी में खेला जाएगा. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा वन-डे 15 जनवरी को एडिलेड और तीसरा वन-डे 18 जनवरी को मेलबर्न में खेला जाएगा.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post भारतीय पत्रकार ने रोहित शर्मा का जीता दिल, पिता बनने की खुशी पर दिया ये ख़ास तोहफा appeared first on SportzWiki Hindi.