भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम श्रीलंका के खिलाफ एक नए अंदाज में उतरी है. बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने अपने टेस्ट इतिहास में अपनी सरजमीं पर पहली बार भारत के खिलाफ सीरीज गंवाई है. अब टीम नए अंदाज में श्रीलंका के साथ उतरी. ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने धातक गेंदबाजी करते हुए. श्रीलंका की पूरी टीम को 144 रन पर ऑलआउट कर दिया.
श्रीलंका की तरफ से निरोशन डिकवेला ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 78 गेंदों पर 64 रन की शानदार पारी खेली. इसके बाद सबसे ज्यादा रन दिमुथ करुणारत्ने ने बनाएं उन्होंने 70 गेंदों का सामना कर 24 रन बनाएं. अपना पहला मैच खेल रहे तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके. वहीँ पैट कमिंस के नाम चार विकेट आएं.
निरोशन डिकवेला ने टेस्ट मैच में की टी-20 जैसी बल्लेबाजी

श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के सामने अकेले संघर्ष कर रहे थे. टीम के आठ विकेट गीर चुके थे. इसी बीच उन्होंने ऐसा शॉट खेला. जिसे देख तिलकरत्ने दिलशान की याद आ गई. उन्होंने मिचेल स्टार्क की गेंद पर दिलस्कूप लगा दिया. ऐसे शॉट टेस्ट क्रिकेट में देखने को नहीं मिलते.
यहाँ देखें वीडियो
Classic! With Sri Lanka in all sorts of trouble, Niroshan Dickwella pulled out this spectacular shot!#AUSvSL | @MastercardAU pic.twitter.com/FM3dfY4Zjo
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 24, 2019
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में किएं ये बदलाव

आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए कर्टिस पैटरसन और जाए रिचर्डसन के रूप में दो नए चेहरों को अपनी टेस्ट टीम में शामिल किया है, जबकि सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स ने वापसी की है. पैटरसन ने श्रीलंका के खिलाफ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश की तरफ से दोनों पारियों में शतक जमाया था.
इस 25 वर्षीय बल्लेबाज ने प्रथम श्रेणी मैचों में अब तक 3813 रन बनाए हैं. तेज गेंदबाज रिचर्डसन ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था जिसका इनाम उन्हें दिया गया है. उन्हें चोटिल जोश हेजलवुड के स्थान पर टीम में लिया गया है.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post वीडियो: श्रीलंका के इस बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में लगाया ‘दिलस्कूप’ दिला दिया दिलशान की याद appeared first on SportzWiki Hindi.