Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यह सक्रिय क्रिकेट कप्तान बना सांसद, चुनावों में हासिल की बड़ी जीत

खेल डेस्क। बांग्लादेश के वनडे कप्तान मशरफे मुर्तजा ने क्रिकेट मैदान के अलावा चुनावों में भी बड़ी जीत दर्ज की है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले मशरफे मुर्तजा सक्रिय क्रिकेटर रहते हुए अपने देश के पहले सांसद बन गए हैं। बांग्लादेश के वनडे कप्तान मशरेफ मुर्तजा ने 11वें आम चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है।

इन दो भारतीयों को मिली ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम ऑफ द ईयर में जगह, दोनों ही हैरान करने वाले नाम

नरेल टू संसदीय क्षेत्र से अवामी लीग के उम्मीदवार मुर्तजा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 266,412 मतों से शिकस्त दी। मुर्तजा को संसदीय चुनावों में 274, 418 वोट मिले जबकि जतिया ओकिया फ्रंट गठजोड़ के उम्मीदवार फरीदुज्जमान फरहद को 8006 वोट हासिल हुए। इस प्रकार मुर्तजा को 96 फीसदी से अधिक वोट मिले।

विराट और अनुष्का ने इस तरह सेलिब्रेट किया न्यू ईयर, सोशल मीडिया पर शेयर की शानदार तस्वीरें

इसके साथ ही मफरफे मुर्तजा नईमुर रहमान दुरजाय के बाद सांसद बनने वाले दूसरे बांग्लादेश क्रिकेट कप्तान बन गए हैं। हालांकि दुरजाय जब सांसद बने थे वे सक्रिय क्रिकेटर नहीं रहे थे। मशरफे मुतर्जा ने बांग्लादेश की ओर से एकदिवसीय क्रिकेट के 202 मैचों में 258 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उन्होंने 1728 रन भी बनाए हैं।

BYE BYE 2018: ये हैं वो भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने इस साल T20 में लगाएं सबसे ज्यादा छक्के

गौरतलब है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी ने इन चुनावों में बड़ी जीत दर्ज की है। उनकी पार्टी अवामी लीग की शानदार सफलता के बाद शेख हसीना प्रधानमंत्री के नए कार्यकाल के लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि इस चुनावों में शेख हसीना की पार्टी ने 300 सीटों में 259 संसदीय सीटों पर जीत हासिल की है।