गौतम गंभीर ने कुछ दिन पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया था. वह पिछले काफी समय से भारत की टीम से बाहर चल थे. जिसके बाद उन्होंने अंततः अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था. इसी बीच टाइम्स नाऊ को गौतम गंभीर ने एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने भविष्य में किसी भी टीम को कोचिंग देने के संकेत दिया है.
यहाँ देखें गौतम गंभीर का ये इंटरव्यू:

पत्रकार : आपकों अंतरराष्ट्रीय करियर की बधाई, अब जब आप संन्यास ले चुके हैं, तो क्या हम आपको आने वाले समय में कोचिंग की भूमिका में देख सकते हैं ?
गंभीर : क्रिकेट का एक्शन ऐसी चीज है जो मुझे काफी उत्साहित करती है. मैं फिलहाल सोच रहा हूं, कि मैं अब क्या करने और कहाँ जा रहा हूं. मैं जो कुछ भी करता हूं, उसे मैं जुनून के साथ करता हूं.
हाँ, कोचिंग एक ऐसी चीज है. जिस पर क्रिकेट का एक्शन काफी ज्यादा है और यह मुझे पसंद है. हो सकता है, कि मैं भविष्य में इस तरह की जॉब तलाश करू.

पत्रकार : विराट कोहली की कप्तानी में भारत, ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट सीरीज़ जीतने वाली पहली भारतीय टीम बनकर इतिहास रचने की कगार पर है? आप भारत के अब तक के प्रदर्शन के बारे में क्या सोचते हैं ?
गंभीर: उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है. ऑस्ट्रेलिया में जीतना कुछ ऐसा है जो कभी नहीं हुआ. वे इतिहास रचने की कगार पर हैं ,जिस पर पूरे देश को गर्व होना चाहिए.
यह एक ऐसी चीज है जो हमने लंबे समय से सपना देखा था, लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए थे. हालांकि, अब हमारी टीम इसे करने की कगार पर हैं और मुझे लगता है, कि लड़कों ने असाधारण प्रदर्शन किया है, इसलिए हमारे सभी खिलाड़ी तारीफ के काबिल है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post गौतम गंभीर से पूछा गया क्या आप भविष्य में बनेंगे भारतीय टीम के कोच, गंभीर ने दिया ये जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.