भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 12 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद 23 जनवरी से भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली खेलेगी. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने ऋषभ पंत को मौका नहीं दिया है.
पंत हमारी विश्व कप योजनाओं का हिस्सा
(Photo by : Getty Images)
भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 12 जनवरी से होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने इंडिया टुडे के पत्रकार बोरिया मजूमदार से बातचीत करते हुए कहा, “विश्व कप के लिए हमने तीन विकेटकीपर शार्ट लिस्ट किये है और उसमे ऋषभ पंत का भी नाम है. वह निश्चित रूप से हमारी विश्व कप की योजनाओं का हिस्सा है. यह वर्कलोड मैनेज का एक हिस्सा है जिसका हम अनुसरण कर रहे है.”
हमने पंत को वनडे टीम से दिया हुआ है आराम

भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने आगे कहा, ”आपने देखा है, कि हमारे कितने खिलाड़ी इन दिनों आराम कर रहे हैं. हम उनका वर्कलोड मैनेज कर रहे है, लेकिन ऋषभ पंत पिछले काफी समय से भारतीय टीम और इंडिया ए दोनों के लिए लगातार खेल रहे है.
वह टी-20 से लेकर चार-पांच दिन के मैच में लगातार खेल रहे है. वह थके होंगे, उन्हें आराम की जरुरत है. हम चाहते है, कि आराम करके तरोताजा होकर वापस भारत की वनडे टीम में भी खेले.”
हमने पंत को दिए है कुछ लक्ष्य

भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने आगे ऋषभ पंत को लेकर कहा, “वह इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक बनाने वाला एकमात्र विकेटकीपर हैं. हमने उसे कुछ लक्ष्य दिए हैं.
हमने उसे कहा है, कि अगर वह सेट है, तो उसे खराब शॉट खेलकर अपना विकेट नहीं खोना है, बल्कि पूरा मैच खत्म करके आना है. सिडनी टेस्ट मैच में उसने जो शतक लगाया है. निश्चित रूप से वह उसके क्रिकेट करियर का टर्निंग पॉइंट हो सकता है.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post एमएसके प्रसाद ने बताया वजह जिसके कारण शानदार प्रदर्शन के बाद भी वनडे सीरीज से बाहर हुए ऋषभ पंत appeared first on SportzWiki Hindi.