Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली ने की धोनी की तारीफ, कहा-उनका दिमाग, वही जानें

ऐडिलेड 
भारत ने ऐडिलेड वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। भारत के सामने जीत के लिए 299 रनों का लक्ष्य था जिसे उसने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया। भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 104 रन बनाए। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने 55 रनों की पारी खेली। मैच के बाद प्रजेटेंशन में कोहली इस जीत पर काफी खुश नजर आए और उन्होंने धोनी की खुलकर तारीफ की।  

धोनी ने कोहली के साथ मिलकर भारत को मैच में बनाए रखा और फिर जब आखिरी ओवर में भारत को सात रनों की जरूरत थी उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर मैच पर भारत की जीत की मुहर लगा दी। कोहली ने कहा कि आज महेंद्र सिंह धोनी की क्लासिक पारी देखने को मिली। उन्होंने कहा कि 50 ओवर तक विकेटकीपिंग करने के बाद ऐसी पारी खेलना आसान नहीं होता। कोहली ने कहा, 'धोनी मैच को आखिर तक ले गए और फिर उसे खत्म किया। केवल धोनी ही जानते थे कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है।' 

कोहली ने कहा कि धोनी को अपनी इस क्षमता पर यकीन था कि वह बड़े शॉट्स खेलकर मैच को खत्म कर सकते हैं। कोहली ने 14 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेलने वाले दिनेश कार्तिक की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि कार्तिक ने तेज खेलकर धोनी से दबाव कम किया।