Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुमार संगकारा हुए चतेश्वर पुजारा के मुरीद, कहा सभी बल्लेबाजों को इनसे सिखने की जरूरत

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन चतेश्वर पुजारा ने शानदार बल्लेबाजी करी. उन्होंने क्या गजब की बल्लेबाजी की पुजारा दोहरे शतक से 7 रन पहले 193 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद क्रिकेट के जानकार और दिग्गजों ने उनकी जमकर तारीफ  करी. इन्हीं में से एक श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा हैं.

संगकारा ने ट्वीट कर बताया सभी को पुजारा से सीखना चाहिए 

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगकारा ने ट्वीट कर के लिखा, पुजारा से इस सीरीज में बल्लेबाजों से सीखना चाहिए. पुजारा की वो पारी सभी के लिए एक लेशन हैं आप की जो मजबूती है आप उसी पर विश्वास दिखाना चाहिए. आप भी देखें वो ट्वीट

बता दें, चेतेश्वर पुजारा ऑस्ट्रेलिया में 190 से 199 के बीच के स्कोर पर आउट होने वाले महज दूसरे भारतीय हैं. इससे पहले वीरेंद्र सहवाग भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महज 5 रनों से दोहरा शतक लगाने से चूक गए थे. कुमार संगकारा द्वारा इतनी बड़ी बात कहा जाना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी बात होगी. बता दें, इस सीरीज में पुजारा शानदार फॉर्म में हैं उन्होंने इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाएं हैं.

पुजारा ने इससे पहले मेलबर्न में भी सीरीज के तीसरे टेस्ट में बेहतरीन शतक लगाया था

पुजारा ने इससे पहले मेलबर्न में भी सीरीज के तीसरे टेस्ट में बेहतरीन शतक लगाया था. पुजारा ने मेलबर्न में 280 गेंदों में अपने करियर का सबसे धीमा शतक पूरा किया था. पुजारा ने इस पारी में 106 रन बनाए थे और टीम इंडिया के लिए मजबूत नींव रखी थी जिसकी वजह से टीम इंडिया पहली पारी में 443 रन बना सकी थी. टीम का यही स्कोर उसकी जीत की वजह बना था.

 सहवाग ने कही पुजारा के लिए ये बात 

चित्त के ईश्वर, भगवान शिव का एक और नाम- चेतेश्वर पुजारा। ऑस्ट्रेलिया की सीरीज में संभावनाओं को नष्ट कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी सीरीज में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज बने। शानदार 193 रन, यादगार पारी।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके.

The post कुमार संगकारा हुए चतेश्वर पुजारा के मुरीद, कहा सभी बल्लेबाजों को इनसे सिखने की जरूरत appeared first on SportzWiki Hindi.