Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट विजयी क्रम जारी रखने के लिए इन खिलाड़ियों को उतार सकते है माउंट मॉनगनुई वनडे में

इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल 26 जनवरी को माउंट मॉनगनुई में पांच वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। विराट एंड कंपनी इस वनडे सीरीज में अभी 1-0 से आगे चल रही है। क्योंकि भारतीय टीम ने नेपियर में खेले गए पहले वनडे मैच में डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार कीवी टीम को आठ विकेट से हराने में कामयाबी हासिल की थी।

B' Day Spl: चेतेश्वर पुजारा के नाम दर्ज ये रिकॉर्ड, इस मामलें में पहले भारतीय

इसी बीच आपको बता दें कि भारतीय टीम माउंट मॉनगनुई में खेला जाने वाले दूसरे वनडे मैच में अपने विजयी क्रम को जारी रखने की कोशिश करेगी। दूसरे वनडे मैच में ये खिलाड़ी नजर आ सकते मैदान में। पहले वनडे मैच में धवन ने शानदार बल्लेबाजी की धवन के साथ रोहित ओपन करने आ सकते है। वहीं, मध्यक्रम में कप्तान विराट कोहली, अंबाती रायडू और महेन्द्र सिंह धोनी नजर आ सकते है। इनके अलावा केदार जाधव और भुवनेश्वर कुमार हरफनमौला ​की भूमिका निभा सकते है।

बच्चन परिवार अब कबड्डी और फुटबॉल के बाद खरीदेगा ये आईपीएल टीम!

वहीं गेंदबाजों की बात करें तो मोहम्मद शमी और खलील अहमद तेज गेंदबाजी की भूमिका और कुलदीप यादव और युजवेन्द्र चहल स्पिन गेंदबाजी की भूमिका निभा सकते है। आपको बता दें कि पहले मैच में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और अपने वनडे करियर के सबसे तेज विकटों का शतक लगाने में कामयाबी हासिल की। उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें मैन आफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।