Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विरोध के बावजूद वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड पायबस के समर्थन में

सेंट जोन्स
इंग्लैंड के रिचर्ड पायबस को वेस्टइंडीज का कोच नियुक्त किये जाने के विरोध के बीच क्रिकेट बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि वे अपने फैसले पर कायम हैं। पायबस 2013 से 2016 तक वेस्टइंडीज टीम के निदेशक के तौर पर काम कर चुके है और वह आगामी इंग्लैड़ दौरे, एकदिवसीय विश्व कप और जुलाई-अगस्त में होने वाले भारत दौरे के लिए टीम के कोच नियुक्त किये गये हैं। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने कहा कि बोर्ड के निदेशकों की बैठक के बाद इस साल व्यस्त क्रिकेट सत्र को देखते हूए टीम को मजबूत नेतृत्व सुनिश्चित करने के लिए पायबस की नियुक्ति की गयी। उनके समर्थन में बोर्ड के दो-तिहाई से अधिक निदेशक थे। पायबय इससे पहले थोड़े समय के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश के भी कोच रह चुके है। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी ने उन पर 2016 के भारत दौरे के पर उनके कारण खिलाड़ियों को हड़ताल पर जाना पड़ा था। वेस्टइंडीज की टीम ब्रिजटाउन में 23 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज करेगी।