भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे वनडे सीरीज का दूसरा मैच कल सुबह खेला जाएगा. पहले मैच में हार के बाद भारतीय टीम को ये मैच किसी भी हाल में जीतना होगा. अगर भारत दूसरा मैच हार जाती है. तो ये सीरीज गवां देगी. पहले मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी कोई खास नहीं रही थी, अब ऐसे में अगर भारत दूसरा मैच गंवा देता है, तो वह सीरीज से बाहर हो जायेगा.
धोनी से ऐसे सीखते हुए नजर आएं दिनेश कार्तिक

पिछले मैच में भारतीय टीम ने 4 रन पर अपने तीन विकेट गवां दिए थे. इसके बाद भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की शानदार बल्लेबाजी ने भारतीय टीम को मैच में वापस ला दिया था. लेकिन जैसे ही महेंद्र सिंह धोनी आउट हुए. भारतीय टीम मैच में अपनी पकड़ मजबूत नहीं कर पाई. और भारत ये मैच हार गई. धोनी के बाद आए दिनेश कार्तिक भी कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाएं. आज अभ्यास मैच के दौरान जब धोनी स्पिन गेंदबाजों को खेल रहे थे. तो उनके ठीक पीछे कार्तिक खड़े थे. जैसे एक विकेटकीपर खड़ा होता है.
Dinesh Kartik getting some up-close tuition on how MS Dhoni plays spin, in Adelaide Oval nets #AUSvIND pic.twitter.com/CbzDL0Ydwm
— Andrew Ramsey (@ARamseyCricket) January 14, 2019
अब तो अगले मैच में देखना होगा कार्तिक कितना भारतीय टीम के इस पूर्व कप्तान से स्पिन खेलना सिखा है. बता दें, इन दोनों खिलाड़ियों को इस सीरीज में खुद को साबित करने का मौका है. विश्व कप को देखते हुए अगर भारतीय टीम में इन दोनों खिलाड़ी को अपना स्थान पक्का करना है तो अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
बता दें, क्रिकेट पंडितों का भी कहना है कि अगर धोनी अस्सी के आस-पास के स्ट्राइक रेट से भी रन बनाते, तो पहले वनडे में रिजल्ट कुछ और ही होता. और धोनी के धीमपेन से जरूरी रन औसत बहुत ज्यादा बढ़ गया.
इस वजह से धोनी की हो रही है जमकर आलोचना

बता दें कि धोनी ने दिसंबर 2017 के बाद से पहली बार वनडे में कोई अर्धशतक जमाया है. उन्होंने पहले मैच में कुल 96 गेंदों का सामना किया, लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इसमें से 63 गेंदें डॉट रहीं. मतलब इन गेंदों पर धोनी ने कोई रन नहीं बनाया. जिसकी वजह से उनकी जमकर आलोचना भी हो रही है.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post पहला वनडे हारने के बाद कोच की भूमिका में नजर आये महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक को सीखाया स्पिन खेलना appeared first on SportzWiki Hindi.