भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट कल से सिडनी में खेला जाने वाला है. भारतीय टीम ने आखिरी टेस्ट के लिए अपनी 13 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. इन्ही में से कोई ग्यारह आखिरी टेस्ट में खेलते नजर आएंगे. वहीँ पिछले चार टेस्ट में एक दिन पहले टीम की घोषणा कर देने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अभी तक अपनी टीम को नहीं चुना है.
टीम ना चुने जाने के पीछे टीम पेन ने बताई ये वजह

पेन ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा में विलंब होने के पीछे टीम को सुरक्षित रखने और “संतुलित पक्ष” बनाने की बात कही है. मैच से पूर्व संध्या पत्रकारों से बात करते हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बताया, कि
“अंतिम दिन या दो दिन पहले हमने टीम इसलिए नहीं चुना, क्योंकि हम विकेट पर एक अंतिम नज़र रखेंगे और फिर हमारी अंतिम टीम का चुनाव करेंगे”
मेरी प्रेरणा यह सुनिश्चित करना है कि हमारे प्रदर्शन में सुधार हो

‘मैंने सीरीज गंवाने के बारे में काफी नहीं सोचा है. अलग-अलग खिलाड़ी प्रेरणा के लिए अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करते हैं. मेरी प्रेरणा यह सुनिश्चित करना है कि हमारे प्रदर्शन में सुधार हो, हम हर समय प्रतिस्पर्धी रहें और भारत के खिलाफ अच्छी चुनौती पेश करें.’
हम अपनी गलतियों से धीरे-धीरे सिख रहे हैं

पेन ने कहा कि
“ऑस्ट्रेलिया का अनुभवहीन बल्लेबाजी क्रम मेलबर्न में नाकाम रहा. लेकिन धीरे-धीरे अपनी गलतियों से सीख रहा है. ऑस्ट्रेलिया का कोई बल्लेबाज मौजूदा सीरीज में शतक नहीं जड़ पाया है और कप्तान को उम्मीद है कि अंतिम मैच में टीम इसकी भरपाई करेगी.”
गौरतलब है कि, ऑस्ट्रेलिया में 11 सीरीज खेली हैं, लेकिन एक भी बार सीरीज नहीं जीत पाया है. भारत को ऑस्ट्रेलिया में आठ बार टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी है जबकि तीन ड्रॉ रही हैं. भारत का यह 12वां ऑस्ट्रेलिया दौरा है.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post टिम पेन ने बताई वजह, आखिर क्यों मैच से एक दिन पहले नहीं सार्वजनिक किया गया ऑस्ट्रेलिया की टीम appeared first on SportzWiki Hindi.