भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और बल्लेबाज केएल राहुल के लिए पिछला कुछ समय अच्छा नहीं रहा है। दोनों ही खिलाड़ियों टॉक शो कॉफी विद करण में हिस्सा लिया था। करण जौहर के इस शो में उन्होंने महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद बीसीसीआई में दोनों को निलंबित कर दिया और उनपर जाँच बैठाई गयी है।
लगातार हो रहे ट्रोल

अपने विवादित बयानों की वजह से दोनों ही खिलाड़ी सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रहे हैं। पांड्या ने यहाँ कहा था कि वह अपने माता पिता से महिलाओं से संबंध के बारे में खुलकर बात भी करते हैं।
इसके बाद आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज ने भी हार्दिक की काफी आलोचना की थी। हादिक पांड्या की दोस्त माने जाने वाली कोई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी इसपर नाराजगी जताई थी।
प्रिया मलिक ने लिखी कविता

सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रहे पांड्या पर अब टीवी अभिनेत्री और टीवी शो बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी प्रिया मलिक ने निशाना साधा है। उन्होंने हार्दिक पांड्या के लिए एक कविता लिखी है।
उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाला और यह वायरल हो गया। उन्होंने “मिस्टर प्लेयर” के नाम से यह कविता लिखी है। इसी अभी तक करीब तीन लाख बार देखा जा चुका है।
माफ़ी मांग चुके हैं हार्दिक

इस मामले को बढ़ता देखकर दोनों ही खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने कारण बताओ नोटिस भेजा। इसके बाद हार्दिक ने सोशल मीडिया पर ही लोगों से माफ़ी मांगी थी। हालाँकि, सीओए के सदस्य विनोद राय को उनका जवाब पसंद नहीं आया।
विनोद राय ने दोनों खिलाड़ियों के लिए दो मैच के बैन की सिफारिश की थी। सीओए की दूसरी सदस्य डायना एड्लुजी ने इसपर सहमती नहीं जताई और उन्होंने इसपर क़ानूनी राय मांगी थी। इसके बाद दोनों ही खिलाड़ियों को निलंबित कर उनपर जाँच का आदेश दे दिया गया।
देखें वीडियो:
Very proud to share this piece with all of you because it says the things that need to be spoken to Mr. Player @unerasepoetry https://t.co/Bl7w5w5POq
— Priya Malik (@PriyaSometimes) January 12, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो: पूर्व बिग बॉस सदस्य प्रिया मलिक ने कविता सुनाकर हार्दिक पांड्या पर साधा निशाना appeared first on SportzWiki Hindi.