Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महेंद्र सिंह धोनी और अपने रिश्ते पर गौतम गंभीर ने एक बार फिर दिया बयान, विराट के इस फैसले पर उठाया सवाल

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पिछले महीने ही क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। वह 2013 से ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। हालंकि, बीच में उन्हें कुछ टेस्ट मैचों में खेलने का मौका मिला था, लेकिन फिर टीम से ड्रॉप कर दिया गया। गंभीर ने 2007 वर्ल्ड टी-20 के फाइनल और विश्व कप 2011 के फाइनल में शानदार बल्लेबाजी की थी।

धोनी और उनके रिश्ते पर हमेशा होती है बात

गौतम गंभीर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिश्ते को लेकर हमेशा बात की जाती है। कहा जाता है कि दोनों के रिश्ते में काफी अनबन थी और इसी वजह से गंभीर को ड्रॉप होने के बाद मौका ही नहीं मिला।

अपने रिश्ते के बारे में क्विंट से बात करते हुए गंभीर ने कहा

“हम हमेशा से ही अच्‍छे दोस्‍त रहे हैं। न तो उन्‍होंने और न ही मैंने कभी अफवाहों को लेकर स्‍पष्‍टीकरण देने की कोशिश की है। आपको किसी भी अफवाह पर स्‍पष्‍टीकारण देने की कोई जरूरत नहीं होती। हमारे बीच शुरू से ही अच्‍छे संबंध रहे हैं और हम इसे आगे लेकर जाएंगे।”

रोटेशन पॉलिसी पर उठाये सवाल

भारतीय टीम 2012 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी और त्रिकोणीय सीरीज में धोनी रोटेशन पॉलिसी लेकर आये थे। इसमें सचिन, सहवाग और गंभीर में किसी दो को ही एक मैच में खेलने का मौका मिल रहा था। इसके बारे में गंभीर ने कहा

“विश्‍व कप 2015 की तैयारियों के चलते साल 2012 में ही कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी टीम में रोटेशन पॉलिस लेकर आए। मुझे विश्‍व कप से तीन साल पहले इतनी जल्‍दी इस तरह की पॉलिसी लेकर आना ठीक नहीं लगा। मैं उनके इस निर्णय से हैरान था। बतौर कप्‍तान ये उनका निर्णय था, लेकिन इसके बवजूद भी हमारे संबंध अच्‍छे हैं।”

यह भी पढ़ें: गौतम गंभीर ने कोहली को नजरंदाज कर इस बल्लेबाज को बताया सफेद गेंद का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

रूममेट भी रह चुके हैं

गौतम गंभीर ने साफ़ कर दिया कि उनके और धोनी के बीच अनबन नहीं है। यह सिर्फ अफवाह है और वह दोनों भारतीय टीम के कैम्प में रूममेट भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा

“हम हमेशा बहुत अच्छे दोस्त हैं हम बैंगलोर में भारतीय टीम के कैम्प में रूममेट भी थे। हमारे बीच एक अच्छा रिश्ता था और ये सब अफवाहें हैं।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post महेंद्र सिंह धोनी और अपने रिश्ते पर गौतम गंभीर ने एक बार फिर दिया बयान, विराट के इस फैसले पर उठाया सवाल appeared first on SportzWiki Hindi.