Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली और रवि शास्त्री को नहीं बल्कि ड्रेसिंग रूम के इस शख्स को चेतेश्वर पुजारा ने दिया अपनी मैराथन पारी का श्रेय

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी टेस्ट मैच में चेतेश्वर पुजारा ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है. पुजारा ने सिडनी टेस्ट मैच में भारतीय टीम के लिए 193 रन का शानदार शतक लगाया है.

चेतेश्वर पुजारा के शानदार शतक के दम पर भारतीय टीम सिडनी टेस्ट मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. भारतीय टीम ने पुजारा के शानदार शतक के दम पर अपनी पहली पारी 7 विकेट के नुकसान पर 622 रन बनाकर घोषित की है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक बिना विकेट खोये 24 रन बना लिए है.

सीरीज में बना चुके है सबसे ज्यादा रन 

आपकों बता दें, कि चेतेश्वर पुजारा भारतीय टीम के लिए सीरीज में सबसे ज्यादा रन बना चुके है. चेतेश्वर पुजारा अबतक सीरीज की 7 पारियों में 74.43 की औसत से 521 रन बना चुके है. वह सीरीज में कुल 3 शतक और एक अर्धशतक लगा चुके है.

उन्ही के शानदार प्रदर्शन के चलते भारतीय टीम फिलहाल चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे है. वह ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ के भी सबसे बड़े दावेदारों में से एक है.

पुजारा ने पैट्रिक फरहार्ट को दिया अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय 

चेतेश्वर पुजारा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पैट्रिक फरहार्ट की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “इस व्यक्ति ने पिछले महीने में अपने परिवार की तुलना में मेरे साथ अधिक समय बिताया है. मुझे स्वस्थ रखने और सही तरीके से चलाने के लिए आपकी सभी मदद के लिए धन्यवाद कहता हूं. सभी शाम के लंबे सत्रों के लिए चीयर्स.”

यहाँ देखें चेतेश्वर पुजारा के ट्वीट 

 

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post विराट कोहली और रवि शास्त्री को नहीं बल्कि ड्रेसिंग रूम के इस शख्स को चेतेश्वर पुजारा ने दिया अपनी मैराथन पारी का श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.