Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुने गए शुभमन गिल की ये ख़ास बातें नहीं जानते होंगे आप, लाल रुमाल से है खास कनेक्शन

‘कॉफ़ी विद करण शो’ में महिलाओं पर की कई अभद्र टिप्पणीयों के चलते केएल राहुल को न्यूजीलैंड दौरे से सस्पेंड कर दिया गया है. सस्पेंड किये गए केएल राहुल की जगह न्यूजीलैंड दौरे के लिए शुभमन गिल को चुन लिया गया है.

शुभमन गिल 23 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज और तीन मैचों की टी-20 सीरीज में खेलते हुए नजर आयेंगे. आज शुभमन गिल के बारे में ही हम आपकों कुछ ख़ास बातें बताएंगे.

आइये डालते है एक नजर शुभमन गिल की ख़ास बातों पर एक नजर : 

1. शुभमन का जन्म 8 सितंबर 1999 को पंजाब के फाजिल्का नामक एक छोटे से शहर में हुआ था.

2. शुभमन गिल को लेकर कहा जाता है, कि उन्हें बचपन से ही कोई और खिलौना पसंद नहीं था. उन्हें खिलौने के रूप में सिर्फ बैट पसंद आता था.

3. आईपीएल 2018 की नीलामी में शुममन गिल को कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने 1.8 करोड़ की कीमत में खरीदा था. शुभमन गिल ने भी केकेआर के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 मैचों की 11 पारियों में 34 की औसत व 146 के स्ट्राइक रेट से 203 रन बनाये थे.

4. शुभमन गिल सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को अपना आदर्श मानते है. मौजूदा खिलाड़ियों में जहां वह भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के प्रशंसक है. वहीं आल टाइम क्रिकेटरों में वह सचिन के प्रशंसक है.

5. यूथ वनडे क्रिकेट में 100 से ज्यादा औसत रखने वाले शुभमन गिल भारत के एकमात्र क्रिकेटर है. उन्होंने यूथ वनडे क्रिकेट के 16 मैचों की 15 पारियों में 104.45 के शानदार औसत के साथ 1149 रन बनाये है. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 160 रन का रहा है.

6. शुभमन गिल को इससे पहले भी भारत के ड्रेसिंग रूम में जाने का मौका मिल चूका है. दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान हनुमा विहारी और मोहम्मद सिराज को रणजी खेलने के लिए रिलीज कर दिया गया था. ऐसे में शुभमन गिल को वैकल्पिक फिल्डर के तौर पर भारतीय टीम के साथ रखा गया था.

7. शुभमन गिल अंडर-19 विश्व कप 2018 के ‘मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट’ का खिताब भी जीत चुके है. उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर ही भारतीय टीम साल 2018 में अंडर-19 विश्व कप जीत पाया था.

8. शुभमन गिल का घरेलू रिकॉर्ड बहुत शानदार है. वह अबतक 9 प्रथम श्रेणी मैचों में 77.78 की शानदार औसत से 1089 रन बना चुके है. वहीं उन्होंने 36 लिस्ट ए के करियर में 47.78 की औसत से 1529 रन बनाये हुए है.

9. अंडर-19 विश्वकप के समय पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद इस युवा खिलाड़ी ने कहा, कि

“मैं अपनी कमर में हमेशा से रुमाल लटका कर खेलता था. फर्क यही है कि पहले यह सफेद रंग का होता था. लेकिन एक मैच में जब मैंने लाल रुमाल का इस्तेमाल किया तो उस मैच में मैंने सेंचुरी जड़ दी. उसके बाद से मैं लाल रुमाल का इस्तेमाल कर रहा हूं. सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि वह अंडर-16 का मैच था. मैंने उस मैच में शतक लगाया था.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुने गए शुभमन गिल की ये ख़ास बातें नहीं जानते होंगे आप, लाल रुमाल से है खास कनेक्शन appeared first on SportzWiki Hindi.