Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रिकी पोंटिंग ने की इस महान पूर्व क्रिकेटर से पंत की तुलना, जानिए

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की हर तरफ क्रिकेट जगत में जमकर तारीफ हो रही है। हर कोई दिग्गज क्रिकेट उनकी तारीफ करता नहीं थक रहा है। अब क्रिकेट के महान बल्लेबाज और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने उनकी तारीफ की है। उन्होंने उनकी तारीफ पूर्व महान ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एडम ग्रिलक्रिस्ट से की है।

रिकी पोटिंग ने कहा आगे कहा है कि पंत महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट में छह शतकों के रिकॉर्ड को आसानी से पार कर लेंगे। पंत ने इस साल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में एक-एक शतक जड़ा है। उन्होंने कहा, वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं और गेंद को अच्छे से मारते हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत के लिए लम्बे सालों तक टेस्ट क्रिकेट खेल सकते हैं।

आगे उन्होंने कहा, 'हम हमेशा धोनी की बात करते है लेकिन अब पंत जल्द एक अच्छा क्रिकेटर बनने वाले है।' आईसीसी की वेबसाइट के हवाले से उन्होंने कहा, 'हम कॉमेंट्री बॉक्स में उनके बारे में बात करते हैं, वह काफी हद तक एडम गिलक्रिस्ट की तरह खेलते हैं। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने करियर की शुरुआती स्टेज पर है और शानदार प्रदर्शन कर रहे है।' आपको बता दें, पंत को मंगलवार को ही आईसीसी की ओर से एमर्जिंग प्‍लेयर ऑफ द ईयर घोषित किया गया। उन्हें उभरता हुआ खिलाड़ी बताया है।

यह भी पढ़े:-

कोच पोवार और डायना एडुल्‍जी से विवाद पर मिताली राज ने फिर दिया बयान, कहा...

ICC अवॉर्ड में फिर कायम रहा कोहली का जलवा, साथ ही इन खिलाड़ियों को मिली जगह

पाक कप्तान सरफराज अहमद ने साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी पर की नस्लभेदी टिप्पणी, अब मांगी माफी



Herald