Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दस साल बाद भारत ने नेपियर में दी न्यूजीलैंड को शिकस्त

खेल डेस्क। भारत के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव (39 रन पर चार विकेट), तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (19 रन पर तीन विकेट) और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (43 रन पर दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (नाबाद75) और कप्तान विराट कोहली (45) की शानदार पारियों की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड को दस साल बार नेपियर में शिकस्त दी। इस मुकाबले में भारत ने कीवी टीम को आठ विकेट से शिकस्त दी। भारतीय टीम ने इससे पहले नेपियर में कीवी टीम को 3 मार्च, 2019 को हराया था।

पांच वनडे मैचों की शृंखला के पहले मैच में बुधवार न्यूजीलैंड 38 ओवर में 157 रन पर ढेर हो गई। भारत को 49 ओवर में जीत के लिए 156 रन का लक्ष्य मिला। जिसे उसने 34.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।भारतीय टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सबसे ज्यादा रन बनाए। इस दौरान उन्होंने अपने वनडे करियर के पांच हजार रन पूरे किए।

उन्होंने अपनी पारी के दौरान 103 गेंदों का सामना किया। वहीं कप्तान विराट कोहली ने 59 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने तीन चौके लगाए। इस पारी के दौरान विराट ने वनडे रनों के मामले में ब्रायन लारा को पीछे छोड़ा।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम की ओर से कप्तान केन विलियम्सन ने एकतरफा संघर्ष करते हुए 81 गेंदों में सात चौकों की मदद से सर्वाधिक 64 रन बनाए। वहीं पूर्व कप्तान रॉस टेलर ने 24 रन का योगदान दिया।