हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से सस्पेंड कर दिया गया है. बता दें, कि इन दोनों खिलाडियों ने महिलाओं को लेकर ‘कॉफ़ी विद करण शो’ में कई अभद्र टिप्पणीयां की थी.
महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणीयों के लिए ही दोनों खिलाड़ियों को मामले की पूरी जाँच सस्पेंड होने तक सीरीज से कर दिया गया है. शो के टेलीकास्ट होने के बाद से ही दोनों का ट्विटर पर जमकर मजाक उड़ रहा है.
राखी सावंत ने की हार्दिक पांड्या की खिंचाई

आपकों बता दें, कि बॉलीवुड की अभिनेत्री राखी सावंत ने भी हार्दिक पांड्या का मजाक उड़ाया है. उन्होंने महिलाओं के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को जमकर फटकार लगाई है. उन्होंने कहा है, कि वह हार्दिक पांड्या की अभद्र टिप्पणीयों से बहुत ज्यादा दु:खी है.
मुझे बहुत दुःख हुआ हार्दिक की बात सुनकर

राखी सावंत ने ‘बी विद बेटी’ के एक कार्यक्रम में कहा,
“अभी हमारे क्रिकेटर, हार्दिक पांड्या जी ने कहा था, कि मैं लड़की को पीछे से देखता हूँ और अगर मुझे पीछे अच्छा लगता है, तो मैं जाके माँ को बोलता हूँ, कि आज मैं इसकी लेकर आया हूँ, मुझे बहुत दुःख हुआ है ये सुनकर, लेकिन मैं हार्दिक से पूछना चाहती हूँ. हार्दिक जी कभी-कभी लड़का भी पीछे से अच्छा दिखता है, तो अगर लड़की नहीं, लड़का हुआ, तो आप क्या करेंगे ?”
शो के दौरान कुछ ये टिप्पणीयां की थी हार्दिक ने

हार्दिक पांड्या ने इस शो के दौरान कहा था, कि “मेरे परिवार की सोच खुली हुई हैं और जब मैंने पहली बार किसी लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाये, तो मैंने अपने घर कहा, मैं आज करके आया हूँ.”
वहीं उन्होंने बताया, कि जब एक बार उनके माता-पिता उन्हें किसी पार्टी में लेकर गए थे, तो उनके माता-पिता ने हार्दिक से पूछा किस महिला को देख रहा है, तो हार्दिक ने इसका जवाब देते हुए कहा, “मैं सभी महिलाओं को देख रहा हूँ.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post राखी सावंत ने हार्दिक पांड्या के लिए किया अपशब्दों का प्रयोग, पूछा ये सवाल appeared first on SportzWiki Hindi.