Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जिमनास्ट मोहम्मद राफे, प्रतिष्ठा ने स्वर्ण पदक जीते

पुणे
उत्तर प्रदेश के मोहम्मद राफे और पश्चिम बंगाल की प्रतिष्ठा सामंत यहां मंगलवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019 में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले स्वर्ण पदकधारी रहे। ये दोनों क्रमश: पुरूष और महिला अंडर-17 आल राउंड आर्टिस्टिक जिमनास्टिक स्पर्धा में विजयी रहे। उत्तर प्रदेश का पुरूष वर्ग में दबदबा रहा जिसमें राफे ने 68.25 के स्कोर से स्वर्ण और राज यादव ने 67.50 अंक से रजत पदक हासिल किया। दिल्ली के तुषार कल्याण ने कांसा प्राप्त किया। प्रतिष्ठा ने महाराष्ट्र की सिद्धि और रिद्धि हटेकर की चुनौती को पीछे छोड़ते हुए महिला अंडर-17 स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया जबकि ये दोनों क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।