भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया है. उन्होंने 159 रनों की शानदार पारी खेली. पंत ने जैसे ही अपना शतक बनाया उनके नाम ढेर सारे रिकॉर्ड आ गए. वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी सरजमी पर शतक लगाने वाले एशिया के पहले बल्लेबाज हैं.
ऋषभ पंत के मां का है आज बर्थडे पंत ने अपना शतक किया उनके नाम

ऋषभ पंत ने अपनी मां के बर्थडे पर ट्वीट कर के लिखा कि
“वो आप ही हो जिसने मेरे शुरूआती समय में काफी साथ दिया. आपने मेरे लिए जो किया उसके लिए मैं आपको दिल से शुक्रिया कहता हूं. मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं. इस समय मैं आपका किस तरह से शुक्रिया अदा करूं मेरे पास कोई शब्द नहीं मिल रहे हैं.”
बता दें, ऋषभ पंत के पिता की मौत हो चुकी है. उनके परिवार में मां और एक बहन है.
यहाँ देखें ट्वीट
Happy birthday mom
. You are the person who is always behind me no matter what. I love you so much. Thank you for taking all the stress of mine and making it yours can’t even express my feelings in words. Love you happy birthday once again
pic.twitter.com/9XEaSPRUfB
— Rishabh Pant (@RishabPant777) January 4, 2019
ऋषभ पंत चतेश्वर पुजारा के बाद इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गएं हैं
ऋषभ पंत चतेश्वर पुजारा के बाद इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. पंत विराट कोहली से भी आगे निकल गएं हैं. बता दें, सीरीज के पहले मैचों में इस खिलाड़ी को शुरुआत तो मिलती थी, लेकिन उस स्कोर को वो बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पा रहे थे, लेकिन आखिरी टेस्ट में उन्होंने इस गलती को सुधारा और क्या गजब की पारी खेली.

इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू किया था ऋषभ पंत ने
इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट डेब्यू करने वाले 19 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार बड़े धमाके करते जा रहे हैं. ऐसा लगता है कि उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सारे रिकॉर्ड तोड़ने की कसम खाई है.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post सिडनी में शतकीय पारी खेलने के बाद ऋषभ पंत ने अपनी माँ के लिए किया ये इमोशनल मैसेज appeared first on SportzWiki Hindi.

