भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का कॉफी विथ करण में दिए बयान पर विवाद थमता नहीं दिख रहा। शो में हार्दिक पांड्या ने महिलाओं को लेकर काफी गलत टिप्पणियाँ की थी। इसके बाद मीडिया में इनकी जमकर आलोचना हुई थी। मामला बढ़ता देखकर बीसीसीआई ने भी इसमें हस्क्षेप किया था।
कारण बताओ नोटिस हुआ था जारी

महिलाओं पर टिप्पणी वाले इस मामले में सोशल मीडिया पर निशाने पर आने के बाद बीसीसीआई ने पांड्या और राहुल पर एक्शन लेते हुए उनसे 24 घंटे अंदर सफाई मांगी थी। बीसीसीआई ने पांड्या और राहुल को नोटिस भेजते हुए 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा था।
हार्दिक ने उसके बाद सोशल मीडिया पर अपनी बातों के लिए माफ़ी मांगी थी। उनके अलावा अभी तक केएल राहुल का कोई जवाब नहीं आया है। हालाँकि, उन्होंने शो में ऐसी कोई बात भी नहीं की थी।
डायना एडुल्जी चाहती हैं बैन

राहुल और हार्दिक की टिप्पणी से सीओए सदस्य डायना एडुल्जी काफी नाखुश हैं। वह दोनों खिलाड़ियों पर बैन लगाने के पक्ष में हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा
“वर्षों से क्रिकेटरों ने फिल्मी सितारों के साथ बॉन्डिंग करते हुए भी इस साधारण कारण से अपनी दूरी बनाए रखी है कि उनकी प्राथमिक भूमिका देश का प्रतिनिधित्व कर रही है। महिलाओं के प्रति इस तरह की टिप्पणियां करना यह दुख की बात है। सिर्फ माफी मांगना काफी नहीं है। इसके लिए उन पर बैन करना जरूरी है।”
अब गेंद उन्हीं के पाले में

हार्दिक और राहुल पर कितना बैन लगेगा, इसका फैसला डायना एडुल्जी ही लेंगी। सीओए के अन्य सदस्य विनोद राय ने दोनों खिलाड़ियों पर दो मैच का बैन लगाने की सिफारिश कर दी है।
अब फैसला एडुल्जी के ऊपर है। वह पहले ही बैन की बात कर चुकी हैं। ऐसे में यह मान लेना चाहिए कि हार्दिक और राहुल पर बैन लगना तय हो चुका है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होगा यह भारतीय खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.