Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सीरीज में तीसरा शतक बनाकर ट्विटर पर छाए चेतेश्वर पुजारा, दुनियाभर के दिग्गजों ने बांधे तारीफ के पुल

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सिडनी में टेस्ट सीरीज का चौथा मैच आज शुरू हो गया है। मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में भारतीय टीम ने एक बार फिर केएल राहुल को मौका दिया और वह फिर फ्लॉप रहे। लेकिन, चेतेश्वर पुजारा ने एक बार फिर भारतीय बल्लेबाज की दीवार बनकर खड़े रहे।

शानदार शतक जड़ा

चेतेश्वर पुजारा ने इस सीरीज में लगातार शानदार बल्लेबाजी की है और एक बार फिर उन्होंने शानदार शतक जड़ दिया। इस सीरीज में यह उनका चौथा शतक है, वहीं यह उनके करियर का 18वां शतक भी है।

पुजारा ने 199 गेंद में अपना शतक पूरा किया। इसमें 13 चौके शामिल हैं। यह इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। लगातार एशिया के बाहर फ्लॉप रहे पुजारा ने इस सीरीज में अपनी अलग ही छाप छोड़ी है।

ट्विटर पर छाए पुजारा

सीरीज में तीसरा शतक बनाने के साथ ही पुजारा ट्विटर पर छा गये। लोगों ने उनकी इस पारी की जमकर तारीफ की है। केविन पीटरसन से लेकर बड़े- बड़े दिग्गजों पुजारा इस पारी पारी को सराहा है।

आईये देखते हैं किसने क्या कहा

 

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post सीरीज में तीसरा शतक बनाकर ट्विटर पर छाए चेतेश्वर पुजारा, दुनियाभर के दिग्गजों ने बांधे तारीफ के पुल appeared first on SportzWiki Hindi.