भारत ने दूसरे एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था। उस मैच में विराट कोहली ने शानदार शतक बनाया वहीं महेंद्र सिंह धोनी समेत अन्य बल्लेबाजों ने भी उपयोगी पारियां खेली। इस मैच के 45वें ओवर की अंतिम गेंद पर धोनी ने एक रन लिया लेकिन वह क्रीज में नहीं पहुंचे। अंपायरों ने भी इसपर ध्यान नहीं दिया।
एडम गिलक्रिस्ट का गया ध्यान

इस मैच में कमेंट्री कर रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का ध्यान इस तरफ गया। उन्होंने बीच मैच में भी इसके बारे में चर्चा की और सभी का ध्यान इस तरह खींचा।
मैच के बाद यह बात मीडिया में काफी तेज हो गई कि महेंद्र सिंह धोनी ने रन पूरा नहीं किया। इसके बावजूद भारत को यह रन मिल गया। अब इसी को लेकर एक भारतीय मूल के अम्पायर ने गिलक्रिस्ट को सलाह दी है।
एक रन में नहीं होता शॉर्ट रन

भारतीय मूल के अंपायर दर्शक पटेल ने एडम गिलक्रिस्ट को सलाह दी है कि क्रिकेट में शॉर्ट रन तभी होता है जब बल्लेबाज एक से ज्यादा रन लेने की कोशिश करता है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा
@gilly381 regarding the @msdhoni #shortrun that you claim happened in the 45th over. Short Run can only be considered on the 2nd or any subsequent Runs. Once the Batsman have crossed on first Run and the Fielding side decides to not do anything, then that Run will Stand. #AUSvIND
— Darshak Patel (@PatelDaku) January 16, 2019
यह भी पढ़ें: STATS: पहला रन बनाते ही महेंद्र सिंह धोनी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय विकेटकीपर
गिलक्रिस्ट ने दिया जवाब

इस ट्वीट के जवाब में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ने कहा कि धोनी ने यहाँ कोई गलती नहीं की है। उन्होंने इस साथ ही दर्शन पटेल को धन्यवाद भी कहा। गिली ने लिखा
“सलाह देने के लिए धन्यवाद। साफ़ है कि महेंद्र सिंह धोनी ने कोई गलती नहीं की है। यह सिर्फ एक ऐसी चीज थी जो ज्यादातर देखने को नहीं मिलती है।”
Thanks for advising. Clearly @msdhoni wasn’t doing anything against the rules. It was just a unique situation not often seen.
https://t.co/fFSehzPQQ8
— Adam Gilchrist (@gilly381) January 17, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post एडम गिलक्रिस्ट ने महेंद्र सिंह धोनी के शॉर्ट रन पर कहा कुछ ऐसा सुनकर हर भारतीय हो जाए उनका प्रशंसक appeared first on SportzWiki Hindi.