Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

BPL- एलेक्स हेल्स और रिली रोसो की जोड़ी ने मिलकर किया ये बड़ा कमाल, टी-20 क्रिकेट इतिहास में तीसरी बार हुआ ये कारनामा

बांग्लादेश में खेली जा रही बांग्लादेश प्रीमियर लीग में इन दिनों क्रिकेट जगत के कई सितारों का जलवा देखने को मिल रहा है। टी-20 क्रिकेट लीग बांग्लादेश प्रीमियर लीग में कई स्टार क्रिकेटर खेल रहे हैं जिसमें शुक्रवार को एक बड़ा जबरदस्त रिकॉर्ड बना।

टी-20 क्रिकेट में एक ही पारी में दो बल्लेबाजों ने जड़े शतक

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में वो हुआ जो टी-20 क्रिकेट इतिहास में उससे पहले केवल दो बार हुआ है। शुक्रवार को खेले गए रंगपुर राइडर्स और चंटगांव वाइकिंग्स के बीच मैच में एक ही पारी में दो बल्लेबाजों ने शतक जड़े।

चटगांव वाइकिंस के खिलाफ रंगपुर राइडर्स के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स और रिली रोसो ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारियां खेली। ऐसा कारनामा टी-20 क्रिकेट इतिहास में ये तीसरी बार हुआ है।

रिली रोसो और एलेक्स हेल्स ने जमाए शतक

बीपीएल में 25 जनवरी को 30वां मुकाबला चंटगांव वाइकिंग्स और रंगपुर राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में रंगपुर राइडर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला विकेट क्रिस गेल के रूप में जल्द ही गंवा दिया।

लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने आए एलेक्स हेल्स और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रिली रोसो ने मैच का रूख ही पलट कर रख दिया। इन दोनों बल्लेबाजों ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारियां खेली।

एक पारी में टी-20 क्रिकेट में दो बार पहले हो चुका है ऐसा कारनामा

रिसी रोसो ने जहां 51 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए तो वहीं एलेक्स हेल्स ने महज 48 गेंदों में ही 100 रन की पारी खेली। इन पारियोें के दम पर रंगपुर राईडर्स ने 239 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में वाइकिंग्स 167 रन ही बना सकी और मैच को 72 रन से गंवाया।

टी-20 क्रिकेट इतिहास में एक पारी में दो बल्लेबाजों के शतक लगाने का ये तीसरा मौका था। इससे पहले आईपीएल में एबी डीविलियर्स और विराट कोहली ने गुजरात लॉयंस के खिलाफ एक पारी में शतक लगाए थे तो इसके अलावा काउंटी टी-20 चैंपियनशिप में हामिश मार्शल और केविन ओ ब्रायन की जोड़ी ने एक पारी में शतक लगाए थे।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post BPL- एलेक्स हेल्स और रिली रोसो की जोड़ी ने मिलकर किया ये बड़ा कमाल, टी-20 क्रिकेट इतिहास में तीसरी बार हुआ ये कारनामा appeared first on SportzWiki Hindi.