Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

BREAKING NEWS: जसप्रीत बुमराह हुए न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर, इन 2 खिलाड़ियों को मिली जगह

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरिज 2-1 से अपने नाम कर ली थी. भारतीय टीम की इस जीत में जसप्रीत बुमराह ने अहम योगदान दिया था और सीरीज में कुल 21 विकेट चटकाये थे.

आपकों बता दें, कि अब 12 जनवरी से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. इसके बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज और पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है.

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ बुमराह को दिया आराम 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज और न्यूजीलैंड दौरे के लिए आराम देने का फैसला किया है. जसप्रीत बुमराह के काम के बोझ को ध्यान में रखते हुए, बीसीसीआई ने उन्हें आराम देने का फैसला किया है.

मोहम्मद सिराज वनडे सीरीज में लेंगे जगह 

जसप्रीत बुमराह की जगह वनडे मैचों के लिए मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया है. बता दें, कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को तीन वनडे मैचों की और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है.

सिद्धार्थ कौल को मिलेगी टी-20 में जगह 

सिद्धार्थ कौल को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल किया गया है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 6 फरवरी से टी-20 सीरीज खेली जाएगी.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post BREAKING NEWS: जसप्रीत बुमराह हुए न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर, इन 2 खिलाड़ियों को मिली जगह appeared first on SportzWiki Hindi.