Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एयरपोर्ट पर शिखर धवन की बेटी से ‘FLOSS DANCE’ सीखते नजर आये हिटमैन रोहित शर्मा, वीडियो वायरल

सिडनी वनडे मैच में भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भारतीय टीम को जीत दिलाने का काफी प्रयास किया था, लेकिन दूसरे खिलाड़ियों का साथ ना मिलने की वजह से वह भारतीय टीम को सिडनी वनडे में जीत नहीं दिला पाये थे.

हालाँकि, रोहित शर्मा ने 129 गेंदों पर 133 रन की शानदार पारी खेल सभी क्रिकेट प्रशंसकों का मनोरंजन जरुर किया. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 10 चौके व 6 छक्के लगाये थे.

एयरपोर्ट पर डांस सीख रहे रोहित 

आपकों बता दें, कि इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं. जिसमे भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा डांस सीखते हुए नजर आ रहे है. इस दौरान रोहित शर्मा के साथ अन्य भारतीय खिलाड़ी भी थे. वह शिखर धवन की बेटी से डांस सीखते हुए नजर आये.

बीसीसीआई ने वीडियो किया पोस्ट 

रोहित शर्मा के एयरपोर्ट पर डांस सीखने का वीडियो खुद बीसीसीआई ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया है. आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के उपकप्तान को डांस काफी पसंद है. वह डांस करने का कोई मौका नहीं छोड़ते है. आयेदिन उनके डांस करने के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते रहते है.

यहाँ देखें रोहित शर्मा के डांस सीखने का वीडियो 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज व उपकप्तान रोहित शर्मा शिखर धवन की बेटी से डांस सीख रहे है.

रोहित शर्मा बल्ले के साथ शानदार फॉर्म में है और वह अपना यह फॉर्म एडिलेड में होने वाले दूसरे वनडे मैच में भी जारी रखना चाहेंगे. वह अबतक वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 22 शतक लगा चुके है. भारत के लिए उनसे ज्यादा शतक सिर्फ सचिन तेंदुलकर (49 शतक) और विराट कोहली (38 शतक) ने लगाये है.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post एयरपोर्ट पर शिखर धवन की बेटी से ‘FLOSS DANCE’ सीखते नजर आये हिटमैन रोहित शर्मा, वीडियो वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.