Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC AWARDS: केन विलियम्सन या जो रूट नहीं, बल्कि इस खिलाड़ी को दिया ‘आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर’ का ख़िताब

आईसीसी ने आज 22 जनवरी मंगलवार को अपने साल 2018 के सभी अवार्ड्स की घोषणा कर दी है. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने साल 2018 के आईसीसी अवार्ड्स में कई पुरस्कार जीते हैं, लेकिन कप्तान विराट कोहली के लिए जो सबसे ख़ास अवार्ड रहा है. वह  ‘आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर’ का है.

कोहली पहली बार बने ‘आईसीसी टेस्ट ऑफ़ द ईयर’ 

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को पहली बार ‘आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर’ के ख़िताब से नवाजा गया है. वह सभी तरह के आईसीसी अवार्ड्स पहले जीत चुके थे, लेकिन ‘आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर’ का अवार्ड उन्हें पहली बार मिला है.

आपकों बता दें, कि साल 2017 में ‘आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर’ का अवार्ड स्टीवन स्मिथ ने जीता था, लेकिन साल 2018 का ‘आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर’ का अवार्ड विराट कोहली ने अपने नाम कर लिया है.

यहाँ देखें आईसीसी का ट्वीट 

आईसीसी ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस बात की पुष्टि करते हुए लिखा, “विराट कोहली को पहली बार आईसीसी पुरुष ‘टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ के ख़िताब से नवाजा गया है!

उन्होंने साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, भारत और ऑस्ट्रेलिया सभी जगह शतक लगाये, 55.08 की औसत से 1,322 रन के साथ वह टेस्ट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे.”

 

5 शतक व 5 अर्धशतक लगाये कोहली ने साल 2018 में 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने साल 2018 में कुल 13 मैच खेले थे. जिसमे उन्होंने 55.08 की औसत से 1322 रन बनाये थे. इस दौरान उन्होंने कुल 5 शतक व 5 अर्धशतक लगाये. उनके बल्ले से साल 2018 में कुल 144 चौके व 2 छक्के लगाये.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post ICC AWARDS: केन विलियम्सन या जो रूट नहीं, बल्कि इस खिलाड़ी को दिया ‘आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर’ का ख़िताब appeared first on SportzWiki Hindi.