Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC ODI RANKING: 15 अंको के उछाल के साथ टॉप पर पहुंचे रॉस टेलर, टॉप पर विराट-रोहित का दबदबा

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच हाल में ही तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. इस वनडे सीरीज को न्यूजीलैंड की टीम ने 3-0 के अंतर से जीत लिया था.

इस वनडे सीरीज के बाद आईसीसी ने वनडे रैंकिंग को अपडेट किया हैं. जिसमे कई बड़े उलटफेर हुए है. न्यूजीलैंड के खिलाडियों को अपडेट आईसीसी रैंकिंग में जमकर फायदा हुआ है.

रॉस टेलर को 15 अंको का फायदा 

Nelson One Day: Taylor, Nicholas win New Zealand 3-0 series win

सीरीज में दो अर्धशतक और एक शतक लगाने वाले रॉस टेलर को 15 अंको का फायदा हुआ है. सीरीज से पहले उनके 802 अंक थे, लेकिन अब उनके 823 अंक हो गए है. वह विराट कोहली और रोहित शर्मा के करीब पहुँच गए है. विराट कोहली जहां 899 अंको के साथ टॉप पर है. वहीं रोहित शर्मा 871 अंको के साथ दूसरे स्थान पर है.

बल्लेबाजों की रैंकिंग में केन विलयमसन को नुकसान हुआ है. वह 10वें से 11वें स्थान में पहुँच गए है. हेनरी निकोलस को भी 21 स्थान का फायदा हुआ है और वह 59वें स्थान पर आ गए है.

सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले थिसारा परेरा को भी 22 स्थान का फायदा हुआ है और वह 65वें स्थान में आ गए है. कॉलिन मुनरो दो स्थान की छलांग के साथ 56वें पायदान पर आ गए है. श्रीलंका के बल्लेबाज निरोशन डीकवैला एक स्थान के फायदे के साथ 26वें पायदान पर आ गए है.

मलिंगा और सोढी को फायदा 

सीरीज में 8 विकेट लेने वाले ईश सोढी 26 स्थान की लंबी छलांग के साथ 31वें पायदान पर आ गए है. सीरीज में 7 विकेट हासिल करने वाले लसिथ मलिंगा को तीन स्थान का फायदा हुआ है और वह 46वें स्थान पर आ गए है. गेंदबाजो की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह 841 रेटिंग पॉइंट्स के साथ टॉप पर बने हुए है.

यहाँ देखे बल्लेबाजों की अपडेट टॉप-10 सूची :

    रैंकिंग       खिलाड़ी      रेटिंग पॉइंट्स 
1 विराट कोहली 899
2. रोहित शर्मा 871
3. रॉस टेलर 823
4. जो रूट 807
5. बाबर आजम 802
6. डेविड वार्नर 791
7. फाफ डू प्लेसी 785
8. शाई होप 780
9. शिखर धवन 767
10. क्विंटन डी कॉक 754

यहाँ देखे गेंदबाजों की अपडेट टॉप-10 सूची :

रैंकिंग    खिलाड़ी    रेटिंग पॉइंट्स
1. जसप्रीत बुमराह 841
2. राशिद खान 788
3. कुलदीप यादव 723
4. कगिसो रबाडा 702
5. मुस्ताफिजुर रहमान 695
6.  युज्वेंद्र चहल 683
7. आदिल रशिद 683
8. मुजीब उर रहमान 679
9. जोश हेजलवुड 675
10. ट्रेंट बोल्ट 665

यहाँ देखे ऑलराउंडर की अपडेट टॉप-10 सूची :

रैंकिंग    खिलाड़ी    रेटिंग पॉइंट्स
1. राशिद खान 353
2. शाकिब अल हसन 352
3. मोहम्मद नबी 337
4. मोहम्मद हफीज 311
5 मिचेल सेंटनर 298

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ICC ODI RANKING: 15 अंको के उछाल के साथ टॉप पर पहुंचे रॉस टेलर, टॉप पर विराट-रोहित का दबदबा appeared first on SportzWiki Hindi.