न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज मंगलवार को ही खत्म हुई है. इस सीरीज को न्यूजीलैंड की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 3-0 से जीत लिया था.
इस सीरीज के बाद आईसीसी ने वनडे रैंकिंग को अपडेट किया है. आईसीसी की अपडेट टीम रैंकिंग के बारे में ही हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में बताएंगे.
न्यूजीलैंड की टीम को हुआ फायदा, तो श्रीलंका को नुकसान

आईसीसी की अपडेट वनडे टीम रैंकिंग में न्यूजीलैंड की टीम को 1 रेटिंग पॉइंट्स का फायदा हुआ है. न्यूजीलैंड टीम के पहले 112 रेटिंग पॉइंट्स थे, लेकिन अब उनके 113 रेटिंग पॉइंट्स हो गए है और वह तीसरे स्थान पर है.
वहीं आईसीसी की अपडेट वनडे टीम रैंकिंग में श्रीलंका की टीम को 1 रेटिंग पॉइंट्स का नुकसान उठाना पड़ा है. श्रीलंका टीम के पहले 79 रेटिंग पॉइंट्स थे. जो अब घटकर 78 रेटिंग पॉइंट्स रह गए है.
भारत 121 अंको के साथ दूसरे स्थान पर

आपकों बता दें, कि इंग्लैंड टीम 126 अंको के साथ आईसीसी की अपडेट रैंकिंग में पहले स्थान पर है. भारत और इंग्लैंड के बीच कुल 5 अंको का फासला है. भारत 121 अंको के साथ दूसरे स्थान पर है.
तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम 113 अंको के साथ बनी हुई है, तो वहीं साउथ अफ्रीका की टीम 111 अंको के साथ चौथे पायदान पर बनी हुई है. पाकिस्तान की टीम के रैंकिंग में कुल 102 अंक है.
ऑस्ट्रेलिया की टीम 100 रेटिंग पॉइंट्स के साथ छठे पायदान पर है. वहीं बांग्लादेश की टीम 93 पॉइंट्स के साथ 7वें पायदान पर है. 8वें नंबर पर श्रीलंका की टीम 78 अंको के साथ है, तो वहीं 72 अंको के साथ वेस्टइंडीज की टीम 9वें स्थान पर है. अफगानिस्तान की टीम 67 अंको के साथ दसवें पायदान पर बनी हुई है.
यहाँ देखें आईसीसी की अपडेट वनडे रैंकिंग :

| रैंकिंग | टीम | रेटिंग पॉइंट्स |
| 1 | इंग्लैंड | 126 |
| 2. | भारत | 121 |
| 3. | न्यूजीलैंड | 113 |
| 4. | साउथ अफ्रीका | 111 |
| 5. | पाकिस्तान | 102 |
| 6. | ऑस्ट्रेलिया | 100 |
| 7. | बांग्लादेश | 93 |
| 8. | श्रीलंका | 78 |
| 9. | वेस्टइंडीज | 72 |
| 10. | अफगानिस्तान | 67 |
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post ICC ODI RANKING : न्यूजीलैंड ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में की बड़ी उल्टफेर, जाने अब किस स्थान पर है भारत appeared first on SportzWiki Hindi.